फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath singh said India never attack any country first but we will take strict action to protect us

दक्षिण कोरिया में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ- भारत ने पहले कभी किसी पर नहीं किया हमला

Thu, 05 Sep 2019 01:41 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Rajnath singh said India never attack any country first but we will take strict action to protect us
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में डिफेंस डायलॉग के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है भारत ने कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया। मगर हम अपनी सुरक्षा में मजबूत कदम उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। हमरा उद्देश्य हर हाल में देश की सुरक्षा को मजबूत करना है। भारत की रक्षा कूटनीति इस रणनीति का मुख्य स्तंभ है।

विज्ञापन


संबोधन के दौरान राजनाथ ने भारत में सदियों से प्रचलित पांच सिद्धांतो का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यदि हम सम्मान, संवाद, शांति, सहयोग और समृद्धि के विचारों पर काम करें, तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जो देश आपसी सौहार्द के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें हर देश में जाने का अवसर उपलब्ध कराना जाना चाहिए। इसके अलावा समुद्री और हवाई क्षेत्र में पहुंचने का समान अधिकार दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक खुले और समावेशी ढांचागत विकास की वकालत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पड़ोसी पहले की नीति के तहत पड़ोसी देशों को प्राथमिकता दी जा रही है। भारत इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए), बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टीसेक्टोरल टेक्नीकल इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिमस्टेक) में शामिल देशों के साथ सहयोग को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि बौद्ध धर्म का भारत में उदय हुआ और यह बाद में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में फैला। लगभग 2,000 साल पहले बौद्ध धर्म कोरिया पहुंचा था। भारत और कोरिया के बीच पारिवारिक संबंध भी हैं। अयोध्या से यात्रा करके रानी हेयो ह्वांग-ओक गिम्हे के राजा सूरो से शादी करने के लिए पहुंची थीं। राजनाथ बुधवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री ली नाक-योन से द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed