फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Raising donations for war-torn country, Ukrainian President Zelenskys jacket sold for one lakh dollars, auctioned in London

युद्धग्रस्त देश के लिए जुटा रहे चंदा : राष्ट्रपति जेलेंस्की की जैकेट एक लाख डॉलर में बिकी, लंदन में हुई नीलामी

Mon, 09 May 2022 08:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 May 2022 08:12 AM IST
सार

24 फरवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर धावा बोला था, तब जंग के आरंभिक दिनों में जेलेंस्की यही जैकेट पहनकर राजधानी कीव की गलियों में घूमते नजर आए थे।

विज्ञापन
Raising donations for war-torn country, Ukrainian President Zelenskys jacket sold for one lakh dollars, auctioned in London
कीव की सड़क पर ब्रिटेन के पीएम जॉनसन के साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : file photo

विस्तार

करीब ढाई माह से रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन के लिए चंदा जुटाया जा रहा है। इसी सिलसिले में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की जैकेट की लंदन में नीलामी की गई। उनके हस्ताक्षर युक्त यह ऊनी जैकेट गत गुरुवार को 90 हजार पाउंड या 1,11,000 लाख डॉलर (8,54,9,285 रुपये) में बिकी। 

विज्ञापन

24 फरवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर धावा बोला था, तब जंग के आरंभिक दिनों में जेलेंस्की यही जैकेट पहनकर राजधानी कीव की गलियों में घूमते नजर आए थे। यूक्रेन के लंदन स्थित दूतावास ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि जब जंग छिड़ी थी, तब दुनिया को भरोसा नहीं था कि यूक्रेन तीन दिन से ज्यादा जंग झेल सकेगा, लेकिन उसने लंबे समय तक मैदान संभाल रखा है। तब पूरी दुनिया एक साधारण जैकेट पहनकर कीव में घूमत हुए जेलेंस्की को देखा था और आज वहीं नायाब वस्तु यहां नीलामी के लिए प्रदर्शित की गई है। 
विज्ञापन

यूक्रेन के लंदन दूतावास के अनुसार, 'बहादुर यूक्रेन' नाम से यह चंदा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यूक्रेन की बहादुरी की कहानियां बताई जा रही हैं। इनके माध्यम से जंग से तबाह हो चुके देश के लिए चंदा जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चंदा उगाही अभियान में यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की द्वारा दान किए गए खिलौने और लंदन में टेट मॉडर्न आर्ट गैलरी में दिवंगत फोटोग्राफर मैक्स लेविन की तस्वीरें भी नीलाम की गईं। अभियान के तह यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई गई। इस राशि का उपयोग पश्चिमी यूक्रेन के विशेष बाल अस्पताल में उपकरणों की पुन: व्यवस्था करने में खासतौर से किया जाएगा। 

चंदा अभियान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी  शामिल हुए। इस दौरान जेलेंस्की को आधुनिक समय के बेमिसाल नेताओं में से एक बताते हुए उनकी प्रशंसा की गई। जॉनसन ने यूक्रेन के लिए ब्रिटेन के समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed