शारजाह के 'सुल्तान' से मिले राहुल गांधी, कहा- मिलकर संबंध मजबूत करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शारजाह के शासक सुल्तान बिन मोहम्मद अल कासिमी के साथ रविवार को मुलाकात की और संबधों को मजबूत बनाने की बात की। स्वदेश रवाना होने से पहले उन्होंने शारजाह के शासक के साथ बैठक भी की । दुबई और अबु धाबी के लिए दो दिन के संयुक्त अरब अमीरात दौरे के दौरान रविवार को राहुल गांधी ने देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और भारतीय समुदाय को संबोधित किया । इसके अलावा उन्होंने व्यापारिक नेताओं और छात्रों से भी चर्चा की ।
It was a pleasure to meet with Sultan bin Muhammad Al-Qasimi, the ruler of the Emirate of Sharjah. We had a cordial discussion that covered a range of issues. I look forward to working with him to strengthen the bonds between our countries. pic.twitter.com/UHCnmR6lMl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि शारजाह के शासक सुलतान बिन मोहम्मद अल कासिमी से मिलकर खुशी हुई । हम लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई । हमारे देशों के बीच संबधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ काम करना चाहूंगा।
राहुल ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम के साथ मुलाकात के दौरान दुबई के शासक को यह भरोसा दिलाया कि वह मजबूत द्विपक्षीय संबंध के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
इससे पहले उन्होंने भारतीय श्रमिकों को संबोधित किया और व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की। राहुल ने इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल तथा पंजाबी समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।