फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rahul Gandhi meets with Sultan bin Muhammad Al-Qasimi in sharjah

शारजाह के 'सुल्तान' से मिले राहुल गांधी, कहा- मिलकर संबंध मजबूत करेंगे 

Sun, 13 Jan 2019 08:10 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, शारजाह
भाषा, शारजाह Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi meets with Sultan bin Muhammad Al-Qasimi in sharjah
शारजाह में सुल्तान के साथ राहुल गांधी - फोटो : from twitter of rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शारजाह के शासक सुल्तान बिन मोहम्मद अल कासिमी के साथ रविवार को मुलाकात की और संबधों को मजबूत बनाने की बात की। स्वदेश रवाना होने से पहले उन्होंने शारजाह के शासक के साथ बैठक भी की । दुबई और अबु धाबी के लिए दो दिन के संयुक्त अरब अमीरात दौरे के दौरान रविवार को राहुल गांधी ने देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और भारतीय समुदाय को संबोधित किया । इसके अलावा उन्होंने व्यापारिक नेताओं और छात्रों से भी चर्चा की । 

विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि शारजाह के शासक सुलतान बिन मोहम्मद अल कासिमी से मिलकर खुशी हुई । हम लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई । हमारे देशों के बीच संबधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ काम करना चाहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम के साथ मुलाकात के दौरान दुबई के शासक को यह भरोसा दिलाया कि वह मजबूत द्विपक्षीय संबंध के लिए प्रतिबद्ध हैं ।


इससे पहले उन्होंने भारतीय श्रमिकों को संबोधित किया और व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की। राहुल ने इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल तथा पंजाबी समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed