फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Questions being raised about credentials Trump press secretary Katie Zacharia claims lawyer no record license

ट्रंप की नई प्रेस सचिव की डिग्री पर उठे सवाल?: खुद को लेकर कर रहीं वकील होने का दावा, क्या है पूरा मामला?

Thu, 15 Oct 2026 08:29 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 15 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया की कानून की डिग्री और उनके वकील होने के दावे के बीच अंतर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी राज्यों में उनके वकालत लाइसेंस का रिकॉर्ड नहीं मिलने के बाद जांच की मांग की गई है। हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक जांच के नतीजे सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Questions being raised about credentials Trump press secretary Katie Zacharia claims lawyer no record license
केटी जकारिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया इन दिनों अपनी योग्यता को लेकर विवादों में हैं। खुद को वकील बताने वाली जकारिया के पास कानून की डिग्री तो है, लेकिन अब तक ऐसा कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, जिससे साबित हो कि उन्होंने अमेरिका के किसी राज्य में वकालत का लाइसेंस हासिल किया है। चीन की एक लॉ फर्म में काम करने के उनके दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रंप के सामने सवाल, जवाब अधूरा
मंगलवार को पहली बार प्रेस सचिव के तौर पर मीडिया के सामने आईं जकारिया को अपने प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि उन्होंने किस राज्य में वकालत की परीक्षा पास की है। ट्रंप ने जवाब देने के लिए जकारिया को आगे कर दिया। उन्होंने कहना शुरू किया, 'जब मैं चीन गई थी...' लेकिन मरीन वन हेलीकॉप्टर की आवाज के कारण उनकी बात पूरी तरह सुनाई नहीं दी। यह भी साफ नहीं हो सका कि वह आगे क्या कहना चाहती थीं।
विज्ञापन


डिग्री है, लेकिन लाइसेंस का रिकॉर्ड नहीं
जकारिया ने 2007 में पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से स्नातक और 2011 में पेपरडाइन कारुसो स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री हासिल की थी। हालांकि, कानून की डिग्री होना और वकालत का लाइसेंस मिलना अलग-अलग बातें हैं। व्हाइट हाउस ने उनके बयान के हवाले से कहा कि उन्होंने सभी जरूरी योग्यताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय लेनदेन से जुड़े कानून के क्षेत्र में काम किया है। व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने भी उनका बचाव करते हुए उन्हें बेहद योग्य और तेज दिमाग वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की लॉ फर्म में भी किया काम
जकारिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह जून 2026 से ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में वरिष्ठ संचार सलाहकार थीं। इससे पहले वह अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग में भी काम कर चुकी हैं। उनकी प्रोफाइल में 2011 से 2013 के बीच बीजिंग की झोंग लुन लॉ फर्म में अंतरराष्ट्रीय कानूनी मामलों से जुड़े काम का जिक्र है। इसके अलावा, वह प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए काम करने वाले संगठन और कैलिफोर्निया के एक राजनीतिक संगठन से भी जुड़ी रही हैं। उनके पुराने परिचय में विश्व बैंक और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देने के अनुभव का भी दावा किया गया है।


ये भी पढ़ें: परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटे किम जोंग: उत्तर कोरिया ने दागीं दो क्रूज मिसाइलें; समुद्र में किया परीक्षण

50 राज्यों में नहीं मिला लाइसेंस का रिकॉर्ड
कैलिफोर्निया स्टेट बार के प्रवक्ता के मुताबिक, संस्था के पास केट शेरोन जकारिया या केट शेरोन ब्लैक नाम से वकालत का लाइसेंस होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। स्वतंत्र मीडिया संस्थान पॉपुलर इन्फॉर्मेशन ने भी दावा किया कि अमेरिका के सभी 50 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में उनके लाइसेंस का रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद निगरानी संगठन कैंपेन फॉर अकाउंटेबिलिटी ने कैलिफोर्निया स्टेट बार में शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की। संगठन का कहना है कि बिना लाइसेंस के खुद को वकील बताना कानून का उल्लंघन हो सकता है। फिलहाल, स्टेट बार ने गोपनीयता नियमों का हवाला देते हुए शिकायत या जांच की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में जकारिया की पेशेवर योग्यता पर विवाद बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed