फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth to Send TV Message hours Before Harry Tell All Interview

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के साक्षात्कार से एक घंटे पहले क्वीन एलिजाबेथ टीवी पर देंगी संदेश

Tue, 23 Feb 2021 02:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth to Send TV Message hours Before Harry Tell All Interview
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk

अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के साक्षात्कार से एक घंटे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय टेलीविजन पर राष्ट्रमंडल दिवस को संबोधित करने के दौरान अपना वार्षिक संदेश साझा करेंगी।

विज्ञापन


इसे एक संयोग कहे या पूर्व नियोजित कार्यक्रम, जब महारानी एलिजाबेथ सात मार्च को राष्ट्रमंडल का जश्न मनाने के लिए टेलीविजन पर दिखाई देंगी, उसी दिन एक घंटे बाद उनके पोते प्रिंस हैरी का ओपरा विनफ्रे के साथ साक्षात्कार होगा, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और माना जा रहा है कि यह एक विवादास्पद साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ राष्ट्रमंडल दिवस के दौरान अपना वार्षिक संदेश साझा करेंगी, जो इस साल आठ मार्च को बीबीसी पर एक विशेष कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा, जो सामान्य वार्षिक सेवा की जगह लेगा, जिसे कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी की टेलीविजन पर उपस्थिति प्रिंस हैरी और उसकी पत्नी मेगन के साक्षात्कार से ठीक एक घंटे पहले होगी, जब वे दोनों दुनिया को बताएंगे कि उन्होंने शाही परिवार को क्यों छोड़ा और उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया जिसने शाही परिवार के शेष सदस्यों को कथित तौर पर नाराज कर दिया।

वेस्टमिंस्टर एब्बे, जहां वार्षिक सेवा आयोजित की जानी थी, ने कहा कि सोमवार (8 मार्च) को कार्यक्रम में हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स, बड़े भाई प्रिंस विलियम और अन्य वरिष्ठ रॉयल्स भी शामिल होंगे।

हैरी और मेगन ने पिछले हफ्ते अमेरिकी चैट शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ 'अंतरंग' साक्षात्कार की घोषणा की थी। उम्मीद है कि इस साक्षात्कार के दौरान हैरी और मेगन 2018 में अपनी शादी के बाद परिवार के अंदर उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया है, इसके बारे में अपनी शिकायतों को लोगों के सामने साझा करेंगे। साक्षात्कार का खुलासा करने के कुछ ही देर बाद ही शुक्रवार (19 फरवरी) को बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि दंपती ने स्थायी रूप से अपने शाही कर्तव्यों को छोड़ दिया है। 

बता दें कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कले शाही परिवार के सदस्य के तौर पर वापस नहीं लौटेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उन्होंने इस निर्णय के बारे में अवगत करा दिया है। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने करीब एक साल पहले शाही जिम्मेदारियों को छोड़ दिया था। उस समय भी उनके फैसले को लेकर लोगों को काफी आश्चर्य हुआ था।

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने तब से अमेरिका में कई इंडस्ट्रीज से जुड़कर एक नया जीवन शुरू किया और अब कैलिफोर्निया में रहते हैं। 2020 की शुरुआत में क्वीन के साथ बैठक में हैरी ने शाही परिवार से दूर जाने के फैसले का एक साल में समीक्षा करने पर सहमति जताई थी। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, 'ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने महारानी को कंफर्म कर दिया है कि वे 'द रॉयल फैमिली' के कामकाजी सदस्य के रूप में नहीं लौटेंगे।'



शाही परिवार के दूसरे सदस्यों में बांटी जाएंगी उपाधि
बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'महारानी ने उनको पत्र लिखा है कि रॉयल फैमिली के कार्यों से दूर होने के कारण सार्वजनिक सेवा के जीवन के साथ आने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को जारी रखना संभव नहीं होगा। इसलिए उनकी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजकुमार और राजकुमारी के पद महारानी को लौटा दिए जाएंगे और फिर इन्हें रॉयल फैमिली के सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा।' प्रिंस हैरी को कई सैन्य उपाधि और कॉमनवेल्थ से जुड़े अपॉइटमेंट सहित कई अधिकार मिले हुए हैं> इसी तरह उनकी पत्नी मेगन को कई मानद उपाधि प्राप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed