फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth allows British PM Boris Johnson to suspend Parliament before Brexit

ब्रिटेन की महारानी ने दी ब्रेग्जिट से पहले ब्रिटिश संसद को निलंबित करने की मंजूरी

Thu, 29 Aug 2019 05:00 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 29 Aug 2019 05:00 AM IST
सार

यूके सरकार ने महारानी से संसद के निलंबन की सिफारिश की थी।
विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने कहा कि संसद का निलंबन स्वीकार नहीं।

विज्ञापन
Queen Elizabeth allows British PM Boris Johnson to suspend Parliament before Brexit

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को संसद को अक्तूबर के मध्य तक निलंबित करने की योजना सार्वजनिक कर दी। इसे साहसिक और महत्वाकांक्षी एजेंडा बताते हुए उन्होंने 31 अक्टूबर को ब्रेग्जिट की समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले 14 अक्टूबर तक संसद को निलंबित करने की सिफारिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से की। विपक्षी दलों के तीव्र विरोध के बीच महारानी ने भी जॉनसन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि जॉनसन संसद के मौजूदा सत्र को अगले महीने नौ सितंबर से शुरू हो रही दूसरी बैठक में निलंबित करने का अनुरोध करने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से पहले ही बात कर चुके थे।
विज्ञापन


महारानी की प्रिवि काउंसिल (शाही सलाहकारों की समिति) में शामिल कंजरवेटिव पार्टी के तीन सदस्यों ने उनके स्कॉटलैंड स्थित बालामोर राजमहल में पहुंचकर जॉनसन की तरफ से संसद को निलंबित करने का औपचारिक आग्रह किया। इसके बाद महारानी ने सरकार को 9 से 12 सितंबर के बीच कभी भी संसद को 14 अक्टूबर तक के लिए निलंबित करने की मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनसन ने इससे पहले हुई एक बैठक में अपने कैबिनेट को इस योजना की जानकारी दी थी, जिसमें ब्रेग्जिट को शीर्ष विधायी प्राथमिकता बताया गया है। अगर मध्य अक्टूबर में यूरोपीय परिषद के सामने कोई नया सौदा आता है तो वह ‘विड्रॉल अग्रीमेंट बिल’ पेश करेंगे और 31 अक्टूबर तक इसे पारित करने के लिए तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

हालांकि संसद निलंबित करने के कदम का विरोध करते हुए ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष जॉन बर्को ने इसे ‘सांविधानिक बलवे’ का कहकर परिभाषित किया। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने कहा कि संसद का निलंबन स्वीकार नहीं है।


उन्होंने कहा, जब सांसद अगले मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में लौटेंगे तो सबसे पहले हम प्रधानमंत्री ने जो किया है, उसे रोकने की कोशिश करेंगे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed