{"_id":"604fbb666f454d15d34d8e6a","slug":"quad-summit-china-says-left-all-four-countries-cold-war-mentality","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वॉड सम्मेलन: बौखलाए चीन ने कहा, शीत युद्ध की मानसिकता छोड़ें चारों देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्वॉड सम्मेलन: बौखलाए चीन ने कहा, शीत युद्ध की मानसिकता छोड़ें चारों देश
Tue, 16 Mar 2021 04:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:31 AM IST
विज्ञापन
Chinese Foreign Ministry Spokesperson Zhao Lijian
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले क्वॉड शिखर सम्मेलन से बौखलाए चीन ने सोमवार को कहा अगर भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का यह समूह वैचारिक पूर्वाग्रह और शीत युद्ध की मानसिकता को नहीं छोड़ता है तो फिर यह बिना किसी परिणाम को हासिल किए ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को कहा कि कुछ देश चीन को खतरा बताकर क्षेत्रीय देशों के बीच एक अभियान चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जो किया है वह चलन के खिलाफ है। इन देशों को शीत युद्ध की मानसिकता छोड़कर क्षेत्रीय अखंडता, शांति और स्थिरता के लिए अनुकूल तरीके से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
लिजियान ने कहा कि ये देश कोई भी समर्थन हासिल नहीं कर पाएंगे और उनका यह अभियान बिना कुछ हासिल करे ही खत्म हो जाएगा। देशों के बीच आपसी समझ और विश्वास में सुधार के सहयोग होना चाहिए और यह तीसरे पक्ष के हितों के खिलाफ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन