Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad Leaders Oppose Unilateral Actions and Economic Coercion in Indo Pacific

मनीला में क्वाड का बड़ा संदेश: बल और दबाव से नहीं बदलेगी मौजूदा व्यवस्था; समुद्री सुरक्षा को लेकर कही ये बात

Tue, 17 Nov 2026 07:20 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, मनीला।
एएनआई, मनीला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 07:20 PM IST
सार

मनीला में हुए क्वाड शिखर सम्मेलन के बाद भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने संयुक्त बयान जारी किया। चारों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बल या दबाव के जरिये मौजूदा व्यवस्था बदलने की कोशिशों और मनमाने निर्यात प्रतिबंधों से पैदा होने वाली आर्थिक चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखला, समुद्री और हवाई मार्गों की स्वतंत्रता के साथ-साथ भरोसेमंद एआई को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही आपदा राहत और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने की बात भी कही।
 

विज्ञापन
Quad Leaders Oppose Unilateral Actions and Economic Coercion in Indo Pacific
क्वाड ने दे दिया बड़ा संदेश - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फिलीपींस की राजधानी मनीला में 17 नवंबर 2026 को क्वाड देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन हुआ। इसमें अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में चारों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साझा बयान में कहा गया कि वे ऐसी किसी भी अस्थिरता पैदा करने वाली या एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हैं, जिसके जरिये बल या दबाव का इस्तेमाल करके मौजूदा व्यवस्था बदलने की कोशिश की जाए। क्वाड देशों के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ाती हैं और शांति को कमजोर करती हैं।
विज्ञापन


दबाव की राजनीति को लेकर क्वाड की आपत्ति क्या?
संयुक्त बयान में क्वाड देशों ने साफ किया कि किसी भी देश की ओर से बल या दबाव के जरिये मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। चारों देशों ने इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए चिंता का विषय बताया। इसके साथ ही आर्थिक दबाव बनाने के तरीकों पर भी गंभीर चिंता जताई गई। बयान में खास तौर पर मनमाने निर्यात प्रतिबंधों का जिक्र किया गया। यानी क्वाड देशों की चिंता केवल सैन्य या समुद्री गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार और आर्थिक फैसलों के जरिये दबाव बनाने को लेकर भी है। हालांकि, इस बयान में किसी देश का नाम लेकर इन गतिविधियों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया।
विज्ञापन


समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने के लिए क्या संकल्प लिया गया?
क्वाड नेताओं ने महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित रखने और समुद्र व हवाई मार्गों पर आवाजाही की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की बात कही। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री परिवहन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना भी साझा प्राथमिकताओं में शामिल है। चारों देशों ने कहा कि वे क्षेत्र में खुले, सुरक्षित और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम समुद्री परिवहन गलियारे सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आसियान सम्मेलन LIVE: क्वाड बैठक में पीएम मोदी ने उठाया जमीन पर रखा तिरंगा, ट्रंप बोले- इसे संभालकर रखिए


एआई और आपदा प्रबंधन को लेकर क्वाड की क्या योजना?
संयुक्त बयान में भविष्य की तकनीकों को आर्थिक विकास और सहयोग का अहम आधार बताया गया। इसमें भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के साथ उसमें निवेश और उसके इस्तेमाल को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई। क्वाड देशों का कहना है कि वे भविष्य की तकनीकों के जरिये विकास को गति देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा आपदाओं के समय प्रभावित लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। चारों देशों ने इस तरह की मदद के लिए आपसी सहयोग जारी रखने की बात कही।

क्वाड देशों ने किन-किन बातों को प्राथमिकता दी?
संयुक्त बयान में चारों देशों ने साफ किया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा चुनौतियों से निपटने और विकास के नए अवसर पैदा करने के लिए क्षेत्रीय साझेदारों के साथ काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed