{"_id":"62d85c02fa6266007824241e","slug":"qatar-when-a-dog-bites-a-child-attackers-killed-29-dogs-huge-uproar-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qatar: एक कुत्ते ने बच्चे को काटा तो हमलावरों ने 29 कुत्तों को मार डाला, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Qatar: एक कुत्ते ने बच्चे को काटा तो हमलावरों ने 29 कुत्तों को मार डाला, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा
Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दोहा।
एजेंसी, दोहा।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
सार
इस घटना से लोग काफी आक्रोशित और दुखी हैं। एनिमल राइट्स सस्टेनेबिलिटी ब्रांड रोनी हेलो ने हत्या को बर्बर और कतरी समाज के लिए खतरनाक बताया है।
विज्ञापन
कतर में मारे गए कुत्ते।
- फोटो : Facebook
विस्तार
कतर में कुछ हथियारबंद लोगों के एक समूह ने एक सुरक्षित क्षेत्र में धावा बोलते हुए 29 कुत्तों को मौत के घाट उतार डाला। हथियारबंद लोगों का आरोप था कि किसी एक कुत्ते ने उनके बच्चे को काट लिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मच गया है।
विज्ञापन
इस दिल दहला देने वाली घटना को दोहा स्थित बचाव संस्था पाव्स रेस्क्यू कतर ने बताया कि हमलावर एक फैक्ट्री के सुरक्षित इलाके में गए और पहले सुरक्षा गार्डों को हथियारों से धमकाया, फिर अंदर जाकर पिल्लों समेत 29 कुत्तों को गोली मार दी। इस घटना में कई कुत्ते जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें यह ऐसा क्षेत्र है जहां समुदाय के द्वारा आवारा कुत्तों को भोजन कराया जाता है और उनकी देखभाल की जाती है। दोहा न्यूज के मुताबिक, इस घटना से लोग काफी आक्रोशित और दुखी हैं। एनिमल राइट्स सस्टेनेबिलिटी ब्रांड रोनी हेलो ने हत्या को बर्बर और कतरी समाज के लिए खतरनाक बताया है।
विज्ञापन