फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Putin will fail": Rishi Sunak reiterates UK's "unshakable support" to Ukraine

Russia-Ukrain War: जेलेंस्की से बोले सुनक- यूक्रेन के लिए जारी रहेगा ब्रिटेन का अटूट समर्थन, असफल होंगे पुतिन

Fri, 27 Oct 2023 07:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

Russia-Ukrain War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन कॉल पर बात की और रूस के साथ चल रहे संघर्ष में कीव को अपने देश का समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का अटूट समर्थन जारी रहेगा।

विज्ञापन
"Putin will fail": Rishi Sunak reiterates UK's "unshakable support" to Ukraine
ऋषि सुनक, व्लादिमिर पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन कॉल पर बात की और रूस के साथ चल रहे संघर्ष में कीव को अपने देश का समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का अटूट समर्थन जारी रहेगा और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन असफल होंगे। 

विज्ञापन

सुनक ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज सुबह राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ताजा सैन्य स्थिति और यूक्रेनी बंदरगाहों से अनाज को निकालने के महत्व पर अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और इसकी आजादी की रक्षा के लिए हमारा समर्थन अटूट है। इस हफ्ते की शुरूआत में मैंने कहा था- पुतिन असफल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेलेंस्की ने सुनक के समर्थन की सराहना की और मिसाइलों व ड्रोन रोधी क्षमताओं सहित ब्रिटेन के साथ आगे के रक्षा सहयोग पर चर्चा की।जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मैंने ऋषि सुनक से बात की। यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन अटूट बना हुआ है। मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं।  

विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को अवदीवका में रूसी हमलों और काला सागर में यूक्रेन के अनाज गलियारे में प्रगति के बारे में जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा, मैंने अवदीवका को घेरने के रूसी प्रयासों के बारे में ऋषि सुनक को जानकारी दी। हमारे योद्धाओं ने उन्हें रोका और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसने कम से कम जवानों की एक ब्रिगेड खो दी है। हमने आगे के रक्षा सहयोग, खासतौर पर यूक्रेन की वायु रक्षा के लिए अधिक मिसाइलों और ड्रोन रोधी क्षमताओं पर चर्चा की।  

उन्होंने कहा, मैंने ऋषि को बताया कि काला सागर में रूस की गतिविधियों के बारे में सिविल नेविगेशन खतरे में पड़ गया है। यूक्रेन का अनाज गलियारा सभी कठिनाइयों के बावजूद काम करना जारी रखेगा। दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) की स्थिति पर भी चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि युद्ध को रोकना वैश्विक समुदाय के हित में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed