फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin Says Russia plans to deliver S-400 missile systems to India on time

भारत को तय समय पर मिलेगी सबसे आधुनिक एस-400 मिसाइल प्रणाली, 400 किमी तक मार करने की ताकत

Fri, 15 Nov 2019 06:03 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया Published by: अमित कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Putin Says Russia plans to deliver S-400 missile systems to India on time
S-400 defence missile system

जमीन से हवा में मार करने वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली एस-400 मिसाइल प्रणाली भारत को तय समय पर मिलने की उम्मीद है। इस डील के खिलाफ अमेरिका की चेतावनी के बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को इस संबंध में भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


भारत ने वर्ष 2015 में एस-400 'ट्रिम्प्फ' को खरीदने की इच्छा जताई थी। इसके बाद पिछले साल पुतिन की भारत यात्रा के दौरान इस संबंध में 5.43 बिलियन डॉलर (40,000 करोड़ रुपए) के करार पर हस्ताक्षर हुए। भारत को रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की पहली खेप साल 2020 के आखिरी तक मिलने की उम्मीद है। भारत पहली किश्त के तौर पर 6000 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। 
विज्ञापन


ब्राजील की राजधानी में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन से इतर पुतिन ने कहा, 'जहां तक एस-400 की डिलीवरी की बात है, तो सब कुछ योजना के अनुरूप चल रहा है। भारतीय साथी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने किसी भी चीज में जल्दबाजी करने को नहीं कहा है क्योंकि सब कुछ सही चल रहा है।' प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच बुधवार को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक हुई और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका डील के विरोध में : 

अमेरिका एस-400 की डील को लेकर अपना विरोध जता चुका है। ट्रंप प्रशासन उन देशों पर पाबंदी लगाने की धमकी भी दे चुका है, जो रूस से हथियार खरीदेगा। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत को भी इस संबंध में आगाह किया था। इसी साल जुलाई में अमेरिका के इंडो-पैसेफिक कमांड कमांडर एडमिरल फिलिप डेविडसन ने कहा था, 'भारत रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है, जो अमेरिका के लिए समस्या है।'

भारत डील पर अड़ा रहा : 

भारत ने हालांकि अमेरिका को साफ कह दिया था कि डील से पीछे हटने की उसकी कोई मंशा नहीं है। जून में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पियो से नई दिल्ली में साफ कहा था कि दूसरे देशों से संबंधों के मुद्दे पर भारत देशहित के बारे में पहले सोचेगा।  

दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक 

एस-400 दुनिया की सबसे आधुनिक लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा प्रणाली है। रूस ने 2007 में इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। यह विमान, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल को ध्वस्त करने का दम रखती है। यह मिसाइल 400 किलोमीटर तक और 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक निशाना लगाने मे सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed