फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin chides Trump for using colonial era tactics to pressure leaders of India, China

Russia-US Tension: ट्रंप पर भड़के राष्ट्रपति पुतिन, कहा- भारत-चीन पर उपनिवेश काल जैसी दबाव की नीति नहीं चलेगी

Thu, 04 Sep 2025 09:34 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 04 Sep 2025 09:34 PM IST
सार

Russia-US Tension: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह बयान साफ संकेत देता है कि भारत और चीन जैसे देशों के साथ किसी भी देश को बराबरी और सम्मान के साथ पेश आना होगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और पश्चिमी देश साझेदारी चाहते हैं, तो उन्हें उपनिवेश काल की मानसिकता छोड़नी होगी।

विज्ञापन
Putin chides Trump for using colonial era tactics to pressure leaders of India, China
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी फटकार लगाई है। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे बड़े और मजबूत देशों पर दबाव बनाने के लिए उपनिवेश काल जैसी नीतियों का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह दौर खत्म हो चुका है जब ताकतवर देश अपनी मनमानी करते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Iran-Australia: ईरान ने ऑस्ट्रेलिया के साथ राजनयिक संबंधों की कटौती, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने छोड़ा तेहरान
विज्ञापन


धमकी या सजा की नीति उल्टा असर डाल सकती है- पुतिन
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन चीन की विजय परेड में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'भारत और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के पास न सिर्फ विशाल जनसंख्या है, बल्कि उनके अपने राजनीतिक तंत्र और कानून हैं। ऐसे देशों के नेताओं से बात करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उन पर किसी भी तरह की धमकी या सजा की नीति उल्टा असर डाल सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'इतिहास ने उन्हें सिखाया है संघर्ष करना'
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन जैसे देशों का इतिहास संघर्षों से भरा है। ये देश लंबे समय तक उपनिवेशवाद और अपनी संप्रभुता पर हमलों का सामना करते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जब किसी नेता से कहा जाता है कि उसे सजा दी जाएगी, तो वह सोचता है कि अगर उसने कमजोरी दिखाई तो उसकी राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। यही बात उसके फैसलों को प्रभावित करती है।' 


'उपनिवेश काल अब खत्म हो चुका है'
पुतिन ने ट्रंप की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को यह समझना होगा कि उपनिवेश काल अब खत्म हो चुका है। पुतिन ने आगे कहा, 'वे अपनी ताकत दिखाकर दूसरों पर दबाव नहीं बना सकते। किसी देश को 'सजा देने' जैसी भाषा का इस्तेमाल साझेदारों के लिए नहीं होना चाहिए।'

यह भी पढ़ें - Pakistan Flood: पाकिस्तान का ना'पाक' चेहरा उजागर, बाढ़ग्रस्त पंजाब में सरकार की मदद कर रहा हाफिज सईद का संगठन

भारत और चीन पर ट्रंप के फैसले
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में भारत और चीन पर कड़े आर्थिक कदम उठाए थे। भारत के मामले में, ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है। चीन पर शुरू में उन्होंने 145 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। बाद में दोनों देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौता हुआ, जिसके बाद अमेरिकी टैरिफ घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं चीन ने भी अमेरिकी सामान पर लगने वाला टैरिफ 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और चीन दोनों ही विश्व राजनीति और अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, और अमेरिका की नीतियां इन पर सीधा असर डालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed