{"_id":"68b9abdac4fc9e5baf0fe976","slug":"australia-ambassador-exits-iran-tehran-lowers-diplomatic-links-over-alleged-attacks-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-Australia: ईरान ने ऑस्ट्रेलिया के साथ राजनयिक संबंधों की कटौती, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने छोड़ा तेहरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran-Australia: ईरान ने ऑस्ट्रेलिया के साथ राजनयिक संबंधों की कटौती, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने छोड़ा तेहरान
Thu, 04 Sep 2025 08:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:40 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया द्वारा पिछले हफ्ते ईरान के राजदूत को निष्कासित करने के बाद तेहरान ने भी अपने राजनयिक संबंध कम करने का एलान किया है। दोनों देशों के राजनयिक मतभेद के बीच ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने तेहरान छोड़ दिया है।
विज्ञापन
ईरान-ऑस्ट्रेलिया में राजनयिक मतभेद।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ईरान ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध 'कम' कर दिए हैं। यह कदम ऑस्ट्रेलिया द्वारा पिछले हफ्ते तेहरान के राजदूत को देश से निष्कासित करने के बाद उठाया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने ईरान पर सिडनी और मेलबर्न में यहूदी-विरोधी आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के हवाले से कहा, ऑस्ट्रेलिया के राजदूत पहले ही ईरान छोड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ईरान का वाणिज्य दूतावास काम करता रहेगा और वहां रह रहे ईरानियों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pakistan Flood: पाकिस्तान का ना'पाक' चेहरा उजागर, बाढ़ग्रस्त पंजाब में सरकार की मदद कर रहा हाफिज सईद का संगठन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के यहूदी विरोधी आरोपों को खारिज किया
बघाई ने कहा, 'कूटनीतिक नियमों के तहत और ऑस्ट्रेलिया की कार्रवाई के जवाब में, ईरान ने ऑस्ट्रेलिया की मौजूदगी को कम कर दिया है।' रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के यहूदी विरोधी आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने पिछले हफ्ते ईरानी राजदूत को निष्कासित करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले को अनुचित करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान संबंधों को कमजोर नहीं करना चाहता, क्योंकि इस कदम का कोई कारण और औचित्य नहीं है। यह दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित करता है।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने ईरान से राजनयिक संबंध तोड़ने का किया था एलान
पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ईरान से राजनयिक संबंध तोड़ने का एलान किया था। ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी ने आरोप लगाया था कि ईरान ने अक्तूबर 2024 में सिडनी के लुईस कॉन्टिनेंटल किचन (एक कोषेर फूड कंपनी) और दिसंबर 2024 में मेलबर्न के अदास इस्राइल सिनेगॉग पर आगजनी हमलों की साजिश रची थी।
ये भी पढ़ें: US: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा टैरिफ मामला, ट्रंप प्रशासन बोला- रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद पर भारत पर लगाया शुल्क
माइक बर्गेस ने हमलों में ईरानी राजनयिकों की भूमिका से किया इनकार
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन के महानिदेशक माइक बर्गेस ने कहा कि इन हमलों में ऑस्ट्रेलिया में मौजूद ईरानी राजनयिकों की कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन उन्होंने और प्रधानमंत्री अल्बानीज ने यह नहीं बताया कि ईरान की संलिप्तता का सबूत क्या है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में करीब 70,000 ईरानी रहते हैं।