फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protests in Venice even after royal wedding of Amazon founder Jeff Bezos Know all updates in hindi

Jeff Bezos: शादी के बाद भी नहीं थम रहा बेजोस का विरोध; प्रदर्शनकारियों ने वेनिस में निकाला मार्च, लगाए नारे

Sun, 29 Jun 2025 05:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनिस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 05:19 AM IST
सार

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की शादी जितनी भव्य थी, उतनी ही विवादास्पद भी बन गई। वेनिस के लोगों ने इस शादी के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेनिस को केवल अमीरों की पार्टी का स्थान न समझा जाए, बल्कि वहां के आम नागरिकों और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाए। 
 

विज्ञापन
Protests in Venice even after royal wedding of Amazon founder Jeff Bezos Know all updates in hindi
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज। - फोटो : instagram/@laurensanchezbezos/PTI

विस्तार

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस की शादी के बाद भी उनका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सैकड़ों लोगों ने वेनिस की सड़कों पर मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज की शादी के जश्न का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। यह शादी वेनिस में तीन दिन तक बड़े धूमधाम से चली, जिसमें दुनियाभर के मशहूर सितारे शामिल हुए। 

विज्ञापन


दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस और लॉरेन सांचेज ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को वेनिस के एक शांत द्वीप पर करीब 200 खास मेहमानों के बीच शादी की। हालांकि, वेनिस के बहुत से स्थानीय लोग इस शादी से नाराज हो गए। उनका कहना है कि इस शादी में किया गया दिखावा शहर के असली हालात से बिलकुल उल्टा है। उन्होंने कहा कि वेनिस पहले ही ज्यादा पर्यटकों, महंगे घरों और बाढ़ जैसी समस्याओं से परेशान है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jeff Bezos: अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस की शाही शादी का विरोध, प्रदर्शनकारी बोले- ये बढ़ रही असमानता का सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शादी के तीसरे दिन की नारेबाजी
शादी के तीसरे दिन, शनिवार (स्थानीय समयानुसार) शाम को जब नवविवाहित जोड़ा अंतिम पार्टी की तैयारी कर रहा था, तो सैकड़ों वेनेशियन और प्रदर्शनकारियों ने वेनिस की छोटी सड़कों पर रंग-बिरंगे बैनर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैनरों पर 'चुंबन हां, बोजोस नहीं' और 'बेजोस नहीं, युद्ध नहीं' जैसे नारे लिखे। लोगों ने यह प्रदर्शन शादी की भव्यता के खिलाफ किया। लोग इस शादी को आम नागरिकों और पर्यावरण का अपमान मानते हैं। 


विरोध को देखते हुए बदला गया पार्टी का स्थान 
प्रदर्शनकारियों में से एक मार्टिना वेरगनानो ने कहा कि हम यहां अमीर लोगों की योजनाओं को रोकने के लिए हैं, जो दूसरों का शोषण करके अमीर बने हैं। उन्होंने कहा कि वेनिस की हालत दिन प्रति दिन खराब हो रही है। पहले पार्टी शहर के बीच में होने वाली थी, लेकिन विरोध को देखते हुए इसका स्थान बदलकर पुराने शिपयार्ड 'आर्सेनल' कर दिया गया। प्रदर्शन के आयोजकों ने इसे अपनी जीत बताया। 

ये भी पढ़ें: Jeff Bezos Wedding: बेजोस की ₹478 करोड़ की शादी, जितने के फूल लगे उतने में भारत में होती हैं 12 शादियां

बेजोस ने तीन संगठनों को दान दिए 1-1 मिलियन यूरो
वेनिस पर्यावरण अनुसंधान संघ, कोरिला के अनुसार, बेजोस ने वेनिस के पर्यावरण की रक्षा के लिए तीन पर्यावरण अनुसंधान संगठनों को 1-1 मिलियन यूरो दान दिए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बस लोगों को शांत करने और अपनी छवि सुधारने की कोशिश है। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए एक कार्यकर्ता फ्लेवियो कोगो ने कहा, 'हम ऐसा वेनिस चाहते हैं जो अपने लोगों के लिए हो। ये दान बस दिखावा है और बेजोस की अंतरात्मा की आवाज को दबाने का तरीका है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed