{"_id":"6061185089744a7e30009e67","slug":"protestant-islamic-groups-attack-on-hindu-temples-in-bangladesh-10-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: कट्टर इस्लामी गुटों ने हिंदू मंदिरों पर किया हमला, 10 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: कट्टर इस्लामी गुटों ने हिंदू मंदिरों पर किया हमला, 10 लोगों की मौत
Mon, 29 Mar 2021 05:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कॉक्स बाजार
एजेंसी, कॉक्स बाजार
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Mar 2021 05:29 AM IST
सार
- हिफाजत-ए-इस्लाम संगठन के कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मनबरिया में रविवार को एक ट्रेन पर भी हमला किया
- रिपोर्ट के अनुसार, कई सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी गई है। प्रेस क्लब पर भी हमला कर कई को घायल कर दिया
- ढाका में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागी
विज्ञापन
कट्टर इस्लामी गुट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा पूरी होने के साथ ही यहां कट्टर इस्लामी गुटों ने हिंदू मंदिरों पर हमला कर दिया। पूरे देश में हिंसा के बीच पुलिस से टकराव में कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है। हिफाजत-ए-इस्लाम संगठन के कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मनबरिया में रविवार को एक ट्रेन पर भी हमला किया। इसमें दस लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का दौरा खत्म होते ही देशभर में हिंसा
रिपोर्ट के अनुसार, कई सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी गई है। प्रेस क्लब पर भी हमला कर कई को घायल कर दिया गया है। पुलिस और एक स्थानीय पत्रकार के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया है कि पूरे देश में पीएम मोदी के दौरे के साथ शुक्रवार को ही हिंसा शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
ढाका में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागी थीं। इस दौरान कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद शनिवार को इस्लामी प्रदर्शनकारियों ने चटगांव और ढाका में जुलूस निकाला था। वहीं, हिफाजत-ए-इस्लाम के सचिव अजीजुल हक ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, हम अपने साथियों की मौत जाया नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
मोदी पर अल्पसंख्यकों से भेदभाव का आरोप
मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में शरीक होने गए थे। इस्लामी गुटों का पीएम मोदी पर भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव का आरोप है। नारायणगंज में पुलिस पर पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने राजशाही जिले के पश्चिमी इलाके में दो बसों में आग लगा दी। वहीं, राजधानी ढाका के करीब नारायणगंज में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। कई जगह बालू की बोरियों व लकड़ियों से रास्ते बंद कर दिए गए।