फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest in Afghanistan Women took to the street in Kabul shouted slogans of Murdabad Pakistan

अफगानिस्तान: काबुल में पाक मुर्दाबाद के नारों से तिलमिलाया तालिबान, अपने ही लोगों पर की फायरिंग

Tue, 07 Sep 2021 01:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Sep 2021 01:45 PM IST
सार

पाकिस्तानी वायु सेना ने बीते दिनों पंजशीर में हवाई हमले किए थे। इससे अफगानिस्तान के नागरिक खफा हैं और पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं।

विज्ञापन
Protest in Afghanistan Women took to the street in Kabul shouted slogans of Murdabad Pakistan
अफगानिस्तान में प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : @TOLOnews

विस्तार

काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को दबाने के लिए तालिबान ने फायरिंग कर दी। इसकी पुष्टि कई मीडिया एजेंसियों की ओर की गई है। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष पाकिस्तान का विरोध करते हुए राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ रहे थे, जिनको खदेड़ने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

बता दें, अफगानिस्तान में पाकिस्तान को कड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है। सोमवार देर रात काबुल में पाकिस्तान मुर्दाबाद और आईएसआई चीफ की वापसी के नारे भी लगे थे। 
विज्ञापन


सेरेना होटल की तरफ बढ़ रहे थे प्रदर्शनकारी 
असवाका न्यूज एजेंसी के मुताबिक काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास सेरेना होटल भी है। इसी होटल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के चीफ फैज हमीद एक सप्ताह से रुके हुए हैं। प्रदर्शनकारी इसी होटल की ओर बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजशीर में तालिबान की मदद के बाद शुरू हुआ विरोध 
पाकिस्तान को पंजशीर में तालिबान की मदद करना भारी पड़ गया है। नॉदर्न अलायंस के लड़ाकों के खिलाफ पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा बीते दिनों किए गए हमलों के बाद अफगानिस्तान में उसका खुलकर विरोध होने लगा है। सोमवार रात काबुल में इसकी बानगी भी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानी महिलाएं आईएसआई चीफ और पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतर आईं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आईएसआई चीफ फैज हमीद के वापस जाने की मांग की। 

कई हिस्सों में पहले से हो रहा विरोध 
अफगानिस्तान के कई हिस्सों में पाकिस्तान का विरोध पहले से ही हो रहा है, लेकिन यह पहला मौका है जब काबुल में इस तरह का प्रदर्शन देखा गया। यहां महिलाएं रात में सड़क पर उतरीं और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। पिछले दिनों ईरान ने भी पाकिस्तानी वायु सेना के हमलों का विरोध किया था और अफगानिस्तान में बाहरी देश के दखल पर आपत्ति जताई थी। 


अघोषित दौरे पर पहुंचे हैं आईएसआई चीफ
सत्ता पर तालिबान के काबिज होते ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी चीफ फैज हमीद अचानक से अफगानिस्तान के अघोषित दौरे पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि सरकार गठन को लेकर उनकी बैठक हक्कानी नेटवर्क और तालिबानी नेताओं के साथ होने वाली है। अफगान नागरिक इसी से खफा हैं और पाकिस्तान के हस्तक्षेप पर आपत्ति जता रहे हैं। 

तालिबान का साथ देने के लग रहे हैं आरोप 
पाकिस्तान पर पहले से ही तालिबान का साथ देने के आरोप लग रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स यहां तक कि कई अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भी तालिबान के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का दावा किया है। हालांकि, पाकिस्तान इस आरोप को खारिज करता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed