फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Propaganda Film Know how cinema has changed world

प्रोपगैंडा फिल्म: जानिए सिनेमा ने कब-कब और कैसे बदली दुनिया की सियासत

Sun, 17 Mar 2019 12:56 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Mar 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Propaganda Film Know how cinema has changed world
सांकेतिक तस्वीर
भारत में चुनावों की घोषणा होते ही हर जगह मतदाताओं को लुभाने, उनके मन-मस्तिष्क पर कब्जा करने की कोशिशें तेज हो गई है। कई बार इसके लिए प्रोपगैंडा का भी सहारा लिया जाता है। ऐसी फिल्मों में किसी न किसी तरह का प्रचार होता है। बस इसको बनाया ऐसा जाता है कि वह फिल्म की तरह दिखे।
विज्ञापन


मुद्दों को बदलने के लिए कई बार ऐसी फिल्में लाई जाती हैं जिससे लोगों का ध्यान दूसरी तऱफ चला जाए। भारत में भी आम जनमानस में किसी विशेष मुद्दे को जगाने के लिए इसका सहारा लिया गया है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि यह केवल भारत में ही होता है। विश्व के कई नामी-गिरामी देश ऐसी फिल्मों को बनाने में शामिल हैं। यहां जानिए ऐसी फिल्मों के बारे में-
विज्ञापन

सिविलाइजेशन

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरा अमेरिकी समाज युद्ध विरोधी और युद्ध समर्थक दो भागों में विभाजित हो गया। जब 1916 में ब्रिटेन और जर्मनी युद्ध को सही ठहराने के लिए सैन्य-थीम वाली फिल्मों में निवेश कर रहे थे तब अमेरिकी निर्माता थॉमस एच इंस ने सिविलाइजेशन नाम से युद्ध विरोधी फिल्म बनाई। इस फिल्म का अमेरिकी लोगों के उपर बहुत असर हुआ। इस फिल्म को वुडरो विल्सन के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने का श्रेय दिया गया क्योंकि मतदाताओं ने उन्हें उस नेता के रूप में देखा जिसने अमेरिका को युद्ध से बाहर रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर न्यू प्रेसिडेंट

रूस में साल 2018 में इस डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया गया। यह फिल्म अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी कैंपेन पर आधारित है। हालांकि इस फिल्म को रूसी निर्माताओं ने बनाया है। डोनाल्ड ट्रम्प की जीत का जश्न यहां ऐसे मनाया गया जैसे यह रूस के लिए एक व्यक्तिगत जीत थी। रूसी नागरिक वीडियो में ट्रम्प को बधाई देते दिखाई देते हैं।

वैग द डॉग

1997 में रिलीज हुई वैग द डॉग फिल्म में यह बताया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय कुछ ऐसे लोगों को रखा गया था जो देश में युद्ध जैसी स्थिति को गढ़ने के लिए काम करें, ताकि मतदाताओं का ध्यान वर्तमान में चल रहे राष्ट्रपति के स्कैंडल से हट सके। फिल्म के कथानक वास्तविक जीवन में तब सामने आए जब बिल क्लिंटन प्रशासन ने इराक पर बमबारी अभियान चलाने का आदेश दिया। राष्ट्रपति क्लिंटन पर व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ उनके संबंध पर महाभियोग लगाया गया था। 

अमेजिंग चाइना

पिछले साल चीन ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को प्राप्त हालिया उपलब्धियों को उजागर करने के लिए अमेज़िंग चाइना नाम से एक प्रचार फिल्म जारी की गई। कुछ लोगों ने इस फिल्म को अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से जोड़ा और प्रखर राष्ट्रवाद की वकालत की। इस फिल्म में कभी अमेरिका से सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के लिए संघर्ष करते चीन को वर्तमान में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले एक विश्व में अग्रणी देश के रूप में दिखाया गया था। बाद में अधिकारियों ने इस फिल्म को बाजार से हटा लिया। 

अंडर द सन

उत्तर कोरिया में हकीकत का दंश झेल रहे लोगों के विपरीत एक रूसी फिल्म निर्माता ने अंडर द सन फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में उत्तर कोरिया के लोगों को दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा काफी खुश दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्माण में उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने खुलकर हस्ताक्षेप किया।

सैंडर्स ऑफ द रिवर

यह एक ब्रिटिश फिल्म थी जिसे जोल्टन कोर्डा ने निर्देशित किया था। यह फिल्म वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म के लिए चयनित हुई थी। इस फिल्म में यह दिखाया गया कि ब्रिटिश के साहसी योद्धाओं ने लाखों अफ्रीकी लोगों को शासित और संरक्षित किया है।

सेक्रेड सोल्जर्स

1945 में रिलीज जापानी एनिमेशन फिल्म सेक्रेड सोल्जर्स में जापानी जानवरों को कथित क्रूर ब्रिटिश अधिकारियों से अपने द्वीप को वापस लेने के लिए लड़ते हुए दिखाता है। उस अवधि की समाचार रिपोर्टों से पता चलता है कि निर्देशक मित्सुयो सेओ को जापानी नौसेना मंत्रालय ने अपनी फिल्म को एक प्रोपैगेंडा फिल्म में बदलने के लिए कहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed