{"_id":"5c8df539bdec2213eb737915","slug":"propaganda-film-know-how-cinema-has-changed-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपगैंडा फिल्म: जानिए सिनेमा ने कब-कब और कैसे बदली दुनिया की सियासत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रोपगैंडा फिल्म: जानिए सिनेमा ने कब-कब और कैसे बदली दुनिया की सियासत
Sun, 17 Mar 2019 12:56 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारत में चुनावों की घोषणा होते ही हर जगह मतदाताओं को लुभाने, उनके मन-मस्तिष्क पर कब्जा करने की कोशिशें तेज हो गई है। कई बार इसके लिए प्रोपगैंडा का भी सहारा लिया जाता है। ऐसी फिल्मों में किसी न किसी तरह का प्रचार होता है। बस इसको बनाया ऐसा जाता है कि वह फिल्म की तरह दिखे।
मुद्दों को बदलने के लिए कई बार ऐसी फिल्में लाई जाती हैं जिससे लोगों का ध्यान दूसरी तऱफ चला जाए। भारत में भी आम जनमानस में किसी विशेष मुद्दे को जगाने के लिए इसका सहारा लिया गया है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि यह केवल भारत में ही होता है। विश्व के कई नामी-गिरामी देश ऐसी फिल्मों को बनाने में शामिल हैं। यहां जानिए ऐसी फिल्मों के बारे में-

सिविलाइजेशन
प्रथम विश्वयुद्ध के दौरा अमेरिकी समाज युद्ध विरोधी और युद्ध समर्थक दो भागों में विभाजित हो गया। जब 1916 में ब्रिटेन और जर्मनी युद्ध को सही ठहराने के लिए सैन्य-थीम वाली फिल्मों में निवेश कर रहे थे तब अमेरिकी निर्माता थॉमस एच इंस ने सिविलाइजेशन नाम से युद्ध विरोधी फिल्म बनाई। इस फिल्म का अमेरिकी लोगों के उपर बहुत असर हुआ। इस फिल्म को वुडरो विल्सन के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने का श्रेय दिया गया क्योंकि मतदाताओं ने उन्हें उस नेता के रूप में देखा जिसने अमेरिका को युद्ध से बाहर रखा।
विज्ञापन