{"_id":"62c33e5252df065f046e9171","slug":"program-in-honor-of-indian-armed-forces-in-america","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"America: अमेरिका में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में कार्यक्रम, वरिष्ठ योद्धाओं को किया गया सम्मानित, देखें तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: अमेरिका में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में कार्यक्रम, वरिष्ठ योद्धाओं को किया गया सम्मानित, देखें तस्वीरें
Tue, 05 Jul 2022 12:55 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:55 AM IST
सार
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा, दोस्तों, आपने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की है।
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान
- फोटो : Twitter /@SandhuTaranjitS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों का महत्व स्वीकारते हुए भारत के दूतावास ने सोमवार को ‘वरिष्ठ योद्धा’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसे अमेरिका में रह रहे पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया जिसमें युद्ध लड़ चुके 140 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा, दोस्तों, आपने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की है। आप और आपके परिवार के सदस्य 40 लाख भारतीय समुदाय के हिस्से के रूप में भारत-अमेरिका संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भूतपूर्व सैन्यकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा, कोई भी मान्यता और पुरस्कार आपके योगदान के साथ न्याय नहीं कर सकता है, आज का कार्यक्रम आपके प्रति हमारा सम्मान और कृतज्ञता जताने का छोटा सा तरीका है
विज्ञापन
सैन्यकर्मियों की देखभाल को प्रतिबद्ध
राजदूत ने कहा, हम अपने वरिष्ठ सैन्यकर्मियों की उसी तरह देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जैसे उन्होंने हमारे देश की सुरक्षा का ख्याल रखा है। संधू ने कहा, भारतीय पूर्व सैनिक जहां भी जाते हैं कर्तव्य, अनुशासन और पेशेवर रवैये के उच्चतम मानकों को निभाते हैं, जिसके लिए भारतीय सशस्त्र बलों को जाना जाता है।