{"_id":"5d54881b8ebc3e6d0806b11c","slug":"pro-genocide-teen-arrested-on-online-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फोरम पर नरसंहार समर्थक किशोर की गिरफ्तारी, घर की तलाशी में मिलीं 25 बंदूकें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑनलाइन फोरम पर नरसंहार समर्थक किशोर की गिरफ्तारी, घर की तलाशी में मिलीं 25 बंदूकें
Thu, 15 Aug 2019 03:45 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 15 Aug 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर उम्र में बच्चे किस हद तक अपराध की ऑनलाइन दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं इसका उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने एक ऐसे किशोर को पकड़ा है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जनसंहार का समर्थन करता रहा है। एफबीआई को उसके पास 25 बंदूकें और 10,000 गोलियां भी मिली हैं। जस्टिन ने इस पूरी हरकत को मजाक बताया।
ओहायो में रहने 18 साल के जस्टिन ओलसेन के खिलाफ संघीय कानून का पालन कराने वाले एजेंटों की हत्या करने की ऑनलाइन प्लेटफॉम पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई। ऑनलाइन फोरम में जस्टिन ने लिखा था कि किसी भी फेडरल एजेंट को देखते ही गोली मार देना चाहिए।
जस्टिन ने यह बात आईफन्नी नाम की एक वेबसाइट पर लिखी जिस पर यूजर्स मीम शेयर करते हैं और इससे 4,400 लोग जुड़े हुए हैं। जस्टिन के खिलाफ दर्ज शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसने पहले भी ऐसी पोस्ट डाली थी जिसमें जनसंहार को समर्थन और उन लोगों को निशाना बनाने की बात थी जो परिवार नियोजन और प्रजनन के अधिकार गुट प्लान्ड पैरेंटहुड से जुड़े हैं। एफबीआई को उसके पिता के घर की तलाशी में 15 असॉल्ट राइफल व शॉटगन के अलावा 10 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोलियां भी बरामद हुईं।