फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prior to coming to power in Congress, Congress, struggling with money shortage, will benefit

धन की कमी से जूझ रही कांग्रेस को राजनीति में प्रियंका के आने से होगा लाभ : अमेरिकी पत्रिका

Tue, 12 Feb 2019 11:53 AM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Tue, 12 Feb 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Prior to coming to power in Congress, Congress, struggling with money shortage, will benefit
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

विदेश नीति से संबंधित अमेरिका की एक प्रभावशाली पत्रिका ने कहा है कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने से पार्टी के चुनावी भविष्य पर पड़ने वाला प्रभाव भले ही स्पष्ट नहीं है लेकिन इससे सत्तारूढ़ भाजपा की तुलना में पार्टी को अपने धन एवं संसाधन के अंतर को कम करने में अवश्य मदद मिलेगी।

विज्ञापन


कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के मिलन वैष्णव ने प्रतिष्ठित ‘फॉरेन पॉलिसी’ पत्रिका में लिखे अपने ताजा लेख में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी की नई प्रचारक भले ही वास्तव में चुनाव नहीं लड़ें, लेकिन वह ऐसे देश में पार्टी के वित्तपोषण संबंधी अंतर को कम कर सकती हैं जहां चुनाव जीतने के लिए बहुत धन की आवश्यकता होती है।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पिछले महीने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया था। प्रियंका ने अपने भाई के साथ लखनऊ में सोमवार को रोड शो किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा कि प्रियंका के राजनीति में औपचारिक प्रवेश से पार्टी में जोश आया है जिसकी उसे बहुत आवश्यकता थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘खबरों के अनुसार वित्तीय कमी के कारण पार्टी आलाकमान से कांग्रेस की राज्य इकाइयों को धन नहीं मिल पा रहा है।’’ 

‘कॉस्ट्स ऑफ डेमोक्रेसी: पॉलिटिकल फाइनेंस इन इंडिया’ पुस्तक के सह लेखक वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी ने ऐसे समय में सक्रिय राजनीति में कदम रखा है जब कांग्रेस को हर संभव मदद की आवश्यकता है। 

पार्टी को 2014 आम चुनावों के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कुछ जगह जीत मिली है। प्रियंका के आने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है, जिसकी उन्हें बहुत आवश्यकता है।’’ 

उन्होंने लिखा,‘‘ पिछले ही महीने कांग्रेस को चुनावी रूप से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में अहम विपक्षी गठबंधन से बाहर रखा गया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के पार्टी की प्रचार मुहिम का नेतृत्व करने से पार्टी साथी विपक्षी ताकतों से लाभ ले सकती है। इसी क्षेत्र में प्रियंका की मां, भाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीटें हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका की भूमिका केवल सहयोगियों को साथ लाने और मनोबल बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इससे धन जुटाने में भी मदद मिलेगी। पार्टी धन की कमी से जूझ रही है।’’ 


वैष्णव ने कहा कि प्रियंका के आने से सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती मिलेगी। ट्विटर पर प्रियंका के आने के 24 घंटे के भीतर ही उनके 13000 से अधिक फॉलोवर हो गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed