{"_id":"5d187ae18ebc3e3ce319f09e","slug":"princess-of-dubai-flees-country-with-money-and-kids-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"271 करोड़ और दो बच्चों के साथ देश छोड़कर भागी यूएई के पीएम की पत्नी, मांगा तलाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
271 करोड़ और दो बच्चों के साथ देश छोड़कर भागी यूएई के पीएम की पत्नी, मांगा तलाक
Mon, 01 Jul 2019 05:30 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 01 Jul 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
दुबई की राजकुमारी हया बिन अल हुसैन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम की पत्नी हया बिंत अल हुसैन देश छोड़कर चली गई हैं। हया पीएम मखतूम की छठी पत्नी हैं। वह अपने साथ दोनों बच्चों और 271 करोड़ रुपये (3.1 करोड़ पाउंड) के साथ फरार हुई हैं।
विज्ञापन
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हया अभी लंदन में हैं। कहा जा रहा है कि दुबई से निकलने में जर्मन के राजनयिक ने उनकी मदद की। जर्मनी जाने के बाद उन्होंने वहां राजनीतिक शरण की मांग की थी। साथ ही वहीं से अपने पति मखतूम से तलाक मांगा।
विज्ञापन
हया जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं। ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हया 20 मई के बाद से न तो सोशल मीडिया और न ही सार्वजनिक तौर पर कहीं दिखीं। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मखतूम ने जर्मनी से हया को वापस दुबई भेजने का आग्रह किया था लेकिन जर्मनी के अधिकारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। इससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले मखतूम की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर फरार होने की कोशिश की थी लेकिन उसे भारतीय तट से दूर समुद्र में एक नौका से पकड़ लिया गया था। वह उस समय से नजर नहीं आई हैं। कहा जा रहा है कि वह यूएई में ही हैं और उन्हें नजरबंद रखा गया है। लतीफा ने आरोप लगाया था कि वह पिता के अत्याचार के कारण देश से फरार होने के लिए मजबूर हुई थीं।