{"_id":"6240f9c44894aa48246bafe1","slug":"prince-william-said-people-should-decide-the-role-of-the-monarchy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: प्रिंस विलियम ने कहा- लोग तय करें राजशाही की भूमिका, महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के 70 साल पूरे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: प्रिंस विलियम ने कहा- लोग तय करें राजशाही की भूमिका, महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के 70 साल पूरे
Mon, 28 Mar 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी,लंदन।
एजेंसी,लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:26 AM IST
सार
ब्रिटेन पहुंचकर एक बयान में विलियम ने कहा, मैं जानता हूं इस दौरे ने गुजरे जमाने और भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों के समूह कॉमनवेल्थ के भविष्य को लेकर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
राजकुमार विलियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महारानी एलिजाबेथ (95) की ताजपोशी के 70 साल पूरे होने के मौके पर पत्नी केट के साथ शाही प्रतिनिधि के तौर पर कैरैबियाई द्वीप समूह के आठ दिन के दौरे के दौरान हुई आलोचना के बाद प्रिंस विलियम ने कहा है कि लोग तय करें कि राजशाही की क्या भूमिका होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस आठ दिन के दौरे के दौरान जमैका में तारों की बाड़ के पीछे खड़े बच्चों की ओर देख शाही जोड़े के हाथ हिलाने जैसी कुछ तस्वीरों की दुनियाभर में निंदा हुई थी। शाही जोड़े को लोगों ने उनके पूर्वजों को गुलाम बनाने के लिए माफी मांगने की अपील वाले पोस्टर भी दिखाए।
विज्ञापन
ब्रिटेन पहुंचकर एक बयान में विलियम ने कहा, मैं जानता हूं इस दौरे ने गुजरे जमाने और भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों के समूह कॉमनवेल्थ के भविष्य को लेकर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन