{"_id":"60ac01318ebc3efad14b9c47","slug":"prince-harry-has-voluntarily-filmed-the-documentary-the-me-you-cant-see-on-mental-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: प्रिंस हैरी ने मानसिक सेहत पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द मी यू कैन नाट सी' को स्वेच्छा से फिल्माया हुआ बताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: प्रिंस हैरी ने मानसिक सेहत पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द मी यू कैन नाट सी' को स्वेच्छा से फिल्माया हुआ बताया
Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
सार
- टाउन द कंट्री पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में इस फिल्म के निर्देशक डॉन पोर्टर ने हैरी की भावनात्मक ऑन-कैमरा थैरेपी के पीछे के फैसले के बारे में बात की
विज्ञापन
Prince Harry
- फोटो : facebook/PerthNow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रिंस हैरी ने अमेरिकी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के सहयोग से बनाई गई मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी डॉक्यूमेंट्री द मी यू कैन नाट सी के लिए अपने थैरेपी सत्र को स्वेच्छा से फिल्माया हुआ बताया है। इस डॉक्यूमेंट्री में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने 1997 में पेरिस में हुई कार दुर्घटना में अपनी मां राजकुमारी डायना के निधन के बाद शराब की तलब और नशीले पदार्थों के सेवन के बारे में सोचने पर बात की है।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी ने डॉक्यूमेंट्री में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी खुलकर बात की है। टाउन द कंट्री पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में इस फिल्म के निर्देशक डॉन पोर्टर ने हैरी की भावनात्मक ऑन-कैमरा थैरेपी के पीछे के फैसले के बारे में बात की। इसे ओपरा विनफ्रे के साथ बनी पांच भागों वाली डॉक्यूमेंट्री में विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
पोर्टर ने बताया कि इसमें प्रिंस हैरी ने बताया है कि वे मानसिक सेहत को बनाए रखने के लिए क्या कर रहे थे। इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी ने खुले तौर पर शाही परिवार में अपनी परवरिश के बारे में बात की है कि वे अपनी दिवंगत मां को लेकर क्या सोचते थे और कैसे पत्नी मेगन मर्केल के साथ पिता बनने के बाद एक व्यक्ति के रूप में वे बदल गए। उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
मां को खोने का दर्द भुलाने के लिए पीते थे शराब
प्रिंस हैरी ने इस डॉक्यूमेंट्री में कहा है कि मैं मानसिक रूप से टूट चुका था। मुझे शराब पीने और नशीले पदार्थों के सेवन की तलब रहती थी। मुझे वह सब कुछ करने की तलब रहती थी, जिनसे मैं पहले की तरह हल्का महसूस कर सकूं। उन्होंने खुलासा किया कि वे शुक्रवार या शनिवार की रात को शराब जरूर पीते थे। यह काम वे आनंद के लिए नहीं बल्कि अपनी मां को खोने का दर्द भुलाने के लिए करते थे।