{"_id":"5e23a0828ebc3e8d43048048","slug":"prince-harry-and-meghan-markle-will-not-use-royal-highness-titles-no-longer-receive-public-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल नहीं कर पाएंगे शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल नहीं कर पाएंगे शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल
Sun, 19 Jan 2020 05:49 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में शाही दर्जा छोड़ने का फैसला करने वाले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल अब शाही उपाधि (रायल हाइनेस) और सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन शनिवार (18 जनवरी) को हुए समझौते के अनुसार शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने के बाद इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
बकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। वे केवल ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में जाने जाएंगे और वे दोनों 'हिज रॉयल हाइनेस' और 'हर रॉयल हाइनेस की उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें खुशी है कि हमने साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे। पैलेस ने बताया कि दंपती विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि भी वापस करेंगे।
विज्ञापन