फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and Meghan Markle will have to return 22 crore, Meghan father accuses daughter

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को लौटाने होंगे 22 करोड़ रुपये, पिता ने मेगन मर्केल पर लगाया आरोप

Mon, 20 Jan 2020 03:08 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 Jan 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle will have to return 22 crore, Meghan father accuses daughter
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद से वे दोनों शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके साथ ही हैरी और उनकी पत्नी को करीब 24 लाख पाउंड (करीब 22 करोड़ रुपये) लौटाने होंगे। वहीं, मेगन के पिता थॉमस मर्केल ने अपनी बेटी पर शाही परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेगन के पिता ने चैनल 5 को दिए इंटरव्यू में कहा, हर लड़की का सपना राजकुमारी बनने का होता है और उसका यह सपना पूरा भी हो गया था, लेकिन अब वह इससे दूर जा रही है। करीब एक सप्ताह तक चले विवाद के बाद शनिवार को बकिंघम पैलेस ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि हैरी उनकी पत्नी शाही उपाधी छोड़ देंगे। 
विज्ञापन


प्रिंस हैरी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिस पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने समर्थन भी जताया था। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, इस साल वसंत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे केवल ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन के रूप में जाने जाएंगे। इसके अलावा वे दोनों शाही उपाधि ‘हिज रॉयल हाइनेस’ और ‘हर रॉयल हाइनेस’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, हैरी प्रिंस और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।


हैरी-मेगन परिवार के प्रिय सदस्य रहेंगे: महारानी
बकिंघम पैलेस ने बताया कि हैरी और मेगन विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि भी वापस करेंगे। 93 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हमें खुशी है कि हमने साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed