फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi's meeting with Iran President Hassan Rouhani in Bishkek, cancelled

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात ऐन वक्त पर हुई रद्द

Fri, 14 Jun 2019 07:51 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 14 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's meeting with Iran President Hassan Rouhani in Bishkek, cancelled
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली मुलाकात एन मौके पर रद्द हो गई। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे समय की कमी का कारण बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आधिकारिक भोज में देरी हुई, जिसकी वजह से सभी नेताओं के कार्यक्रम बाधित हुए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ईरान और वेनेज़ुएला पर अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगाया है। ये दोनों देश पूरी दुनिया में तेल के तीसरे और चौथे सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। इन दोनों देशों से होने वाली तेल की आपूर्ति भारत के लिए काफी अहम है। अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से भारत में भी इन देशों से तेल आयात बंद है। माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे रूहानी से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरांबने जीनबेकोव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जीनबेकोव को धन्यवाद कहते हुए कहा कि भारत और किर्गिस्तान के बीच बहुत पुराने समय से संबंध रहे हैं। हम इन संबंधों का व्यापार और निवेश के क्षेत्र में विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच साल की योजना तैयार है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed