फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi arrives in Seoul in South Korea

दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया में पीएम, लगे मोदी-मोदी के नारे, आज मिलेगा सियोल शांति सम्मान

Thu, 21 Feb 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives in Seoul in South Korea
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया के साथ भारत के सामरिक संबंधों को मजबूत बनाने और व्यापार एवं निवेश समेत विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री ने रवानगी से पहले दक्षिण कोरिया को ‘मेक इन इंडिया’ जैसी भारत की अहम पहलों में एक महत्वपूर्ण सहयोगी बताया था। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र के साथी के रूप में भारत और दक्षिण कोरिया विश्व शांति के लिए साझा मूल्य और दृष्टिकोण साझा करते हैं। वहीं पीएम मोदी को शनिवार को सियोल शांति सम्मान से भी नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। सियोल के लोटे होटल मौजूद भारतीय कम्युनिटी के लोगों ने पीएम का स्वागत किया। पीएम के समर्थन में लोगों ने नारे भी लगाए। कई लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा भी था। पीएम ने यहां भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। यह 2015 के बाद से कोरिया गणराज्य की उनकी दूसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मून जेइ इन के साथ उनकी दूसरी शिखर बैठक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस यात्रा से दक्षिण कोरिया के साथ भारत की विशेष सामरिक साझेदारी मजूबत होगी और ‘लुक ईस्ट नीति’ को नया आयाम मिलेगा।

कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि इस यात्रा के दौरान मोदी द्विपक्षीय एवं व्यापारिक बैठक करेंगे। वह महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और सियोल द्वारा उन्हें दिया जाने वाला शांति पुरस्कार स्वीकार करेंगे।

इस बयान से पहले मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि ‘‘हम हमारे संबंधों को कितना महत्व देते’’ हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम दक्षिण कोरिया को एक मूल्यवान मित्र मानते हैं जिसके साथ हमारी विशेष सामरिक भागीदारी है। लोकतंत्र के साथी के रूप में भारत और दक्षिण कोरिया विश्व शांति के लिए साझा मूल्य और दृष्टिकोण साझा करते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार अर्थव्यवस्था के साथी के रूप में हमारी ज़रूरतें और ताकत एक दूसरे की पूरक हैं। दक्षिण कोरिया मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत और स्टार्ट अप इंडिया का महत्वपूर्ण साझीदार है।’’ उन्होंने कहा,‘‘विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संबंध उत्साहवर्धक है। हम मौलिक से लेकर उन्नत विज्ञान के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान कर रहे हैं।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोगों के आपसी संबंध हमारी मित्रता का आधार हैं।’’ 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed