फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Modi spoke to President Putin discussed his recent visit to Ukraine

PM Modi-Putin Talk: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन की हालिया यात्रा पर हुई चर्चा

Tue, 27 Aug 2024 04:59 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
Prime Minister Modi spoke to President Putin discussed his recent visit to Ukraine
पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों वैश्विक देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बात की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही पुतिन की प्रतिक्रिया जानी। इस दौरान पीएम ने पुतिन को यूक्रेन यात्रा की भी जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिछले महीने रूस की अपनी सफल यात्रा को याद किया। दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की।  उन्होंने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।


वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत के बारे में बताया था। पीएम ने कहा था कि उनके और बाइडन के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से भी बात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और बहुराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग के लेकर बात की। 

हाल ही में यूक्रेन दौरे पर थे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन में थे। इस दौरान उन्होंने न केवल राष्ट्रपति जेलेंस्की से द्विपक्षीय बातचीत की थी, बल्कि यूक्रेन की धरती से इस युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति औऱ बातचीत के उपायों की खुलकर वकालत की थी।  इतना ही नहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अगर भारत यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करता है तो वो आने को लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed