China: क्या ट्रंप की वापसी पर ड्रैगन घबराया! चीनी PM शी ने दी बधाई, कहा- दोनों को मतभेदों को दूर करने का...
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को बड़े अंतर से हरा दिया है। ऐसे में दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को बड़े अंतर से हरा दिया है। सिर्फ इलेक्टोरल कॉलेज ही नहीं, पॉपुलर वोट में भी ट्रंप ने हैरिस के खिलाफ बाजी मार ली है। ऐसे में दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में, चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग ने भी ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी। साथ ही दोनों देशों के बीच मतभेदों को दूर करने का सही तरीका तलाशने का भी आह्वान किया।
क्या बोले चीनी पीएम?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शी ने ट्रंप को दिए अपने बधाई संदेश में दोनों देशों से बातचीत और संवाद को मजबूत करने, मतभेदों को सही तरीके से सुलझाने और परस्पर लाभकारी सहयोग का विस्तार करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं चीन और अमेरिका से परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने का अनुरोध करता हूं।'
उन्होंने कहा, 'मैं चीन और अमेरिका के लिए नए दौर में साथ रहने का सही रास्ता अपनाने का आह्वान करता हूं। दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं वाले दोनों देशों को संवाद और संचार मजबूत करना चाहिए।'
चीनी निर्यात पर शुल्क लगाने पर यह दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति की भारी जीत हुई है। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में चीन के खिलाफ सख्त नीति अपनाई थी, जिसमें अमेरिका को 380 अरब डॉलर से अधिक चीनी निर्यात पर शुल्क लगाना शामिल था। हालांकि, इस पर बीजिंग ने सतर्कतापूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करता है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, 'अमेरिका के प्रति हमारी नीति लगातार बनी हुई है और हम आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और जीत के सिद्धांतों के अनुसार चीन-अमेरिका संबंधों को देखना और संभालना जारी रखेंगे।'
'हम काल्पनिक सवालों का जवाब नहीं देंगे'
उन्होंने ट्रंप के चीनी आयात पर टैरिफ बढ़ाने के चुनावी वादे पर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम काल्पनिक सवालों का जवाब नहीं देंगे।
ट्रंप की वापसी ने बीजिंग की चिंताओं को बढ़ाया
चार साल के अंतराल के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की वापसी ने बीजिंग की चिंताओं को बढ़ा दिया है, खासकर तब जब चीनी अर्थव्यवस्था गंभीर मंदी का सामना कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप विकास दर और कारोबारी माहौल में गिरावट आई है, नौकरियां खत्म हो रही हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.