{"_id":"688b9db1646556fca4020862","slug":"president-trump-trade-team-frustrated-with-india-over-trade-talks-says-us-treasury-secretary-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Tariffs: 'आगे क्या होगा, ये भारत पर निर्भर', अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- वार्ता के रवैये से नाराज हैं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Tariffs: 'आगे क्या होगा, ये भारत पर निर्भर', अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- वार्ता के रवैये से नाराज हैं ट्रंप
Thu, 31 Jul 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:15 PM IST
सार
US Treasury Secretary On India-US Trade Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा के एक दिन बाद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप भारत के वार्ता रवैये से नाराज हैं। उन्होंने आगे कहा इस मामले में आगे क्या होगा, ये पूरी तरह से भारत पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी व्यापारिक टीम भारत के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं से नाराज और हताश हैं। यह बात अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा कि भारत ने शुरुआत में बातचीत के लिए रुचि दिखाई थी, लेकिन अब काफी समय से प्रक्रिया को धीमा कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, ये भारत पर निर्भर करता है। शुरुआत में वे बातचीत के लिए आए थे लेकिन अब चीजों को खींच रहे हैं। राष्ट्रपति और पूरी व्यापार टीम इससे नाराज है।'
यह भी पढ़ें - India-US Trade: 25% अमेरिकी टैरिफ कल से होगा लागू, ट्रंप के फैसले का भारत के किन सेक्टर्स पर क्या पड़ेगा असर?
भारत पर 25% टैरिफ का एलान
इन बयानों से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सभी सामानों पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा कर दी। इसके अलावा भारत की तरफ से रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने को लेकर भी एक जुर्माना भी लगाया गया है। जिसकी राशि अभी तक तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
रूस से तेल खरीद पर भी नाराजगी
अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा कि भारत ने प्रतिबंधित रूसी तेल की बड़ी मात्रा खरीदी है और फिर उसे रिफाइन कर दुनिया में बेचा है। 'भारत ने अच्छा वैश्विक व्यवहार नहीं किया है। वे प्रतिबंधित तेल खरीदते हैं और फिर उसे रिफाइन कर एक्सपोर्ट करते हैं।'
यह भी पढ़ें - Russia: 'हमारे पास अब भी सोवियत काल की स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली', रूसी नेता मेदवेदेव की ट्रंप को चेतावनी
अमेरिका का दबाव बढ़ा, भारत का जवाब
ट्रंप का यह कदम एक दबाव रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, ताकि भारत अमेरिका की शर्तें मानने को मजबूर हो। अमेरिका हाल के दिनों में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ फायदेमंद व्यापार समझौते कर चुका है और अब भारत पर दबाव बना रहा है। वहीं भारत सरकार ने कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी और इस टैरिफ के प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है। भारत ने साफ किया है कि वह अपने हितों के खिलाफ कोई भी फैसला नहीं लेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन