{"_id":"61bc5741cdb46e5c7c6d71d2","slug":"president-ram-nath-kovind-in-bangladesh-india-committed-to-assisting-bangladesh-march-towards-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: राष्ट्रपति कोविंद ने पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया, बोले- मदद के लिए प्रतिबद्ध है भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: राष्ट्रपति कोविंद ने पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया, बोले- मदद के लिए प्रतिबद्ध है भारत
Fri, 17 Dec 2021 02:54 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:54 PM IST
सार
राष्ट्रपति कोविंद 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के स्वर्णिम समारोहों में भाग लेने बांग्लादेश की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को ढाका पहुंचे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि बांग्लादेश को मजबूत अर्थव्यवस्था और अधिक समृद्ध बनाने के लिए भारत उसकी मदद करने को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश की अपनी पहली यात्रा के समापन से पहले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारतीयों के दिलों में बांग्लादेश का एक विशेष स्थान है। हमारे दशकों पुरानी नातेदारी, साझा भाषा तथा संस्कृति पर आधारित विशिष्ट रूप से करीबी संबंध हैं। बांग्लादेश के लिए अपने समर्थन को दोहराते हुए कोविंद ने कहा कि भारत ऐसे बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा जो इस देश के मुक्ति आंदोलन से निकले मूल्यों को आत्मसात करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा, भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बांग्लादेश की यात्रा में उसकी मदद करने, अधिक समृद्ध होने के सफर में आपके साथ भागीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने जुल्म से आजादी पाने के लिए बांग्लादेश के लोगों द्वारा किए कठोर बलिदानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हम विकट बाधाओं के खिलाफ लड़ने में आपके अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मुझे विश्वास है कि 1971 में बहे खून और बलिदान से बना रिश्ता भविष्य में भी हमारे देशों को बांधकर रखेगा।
विज्ञापन
रवाना होने से पहले बांग्लादेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज मैं ऐतिहासिक रमना काली मंदिर गया, जहां मुझे पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। इस मंदिर को बांग्लादेश-भारत की सरकारों व लोगों ने बहाल करने में मदद की जिसे पाकिस्तानी सेना ने ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीयों के दिलों में बांग्लादेश का एक खास स्थान है। हमारा घनिष्ठ संबंध है जो सदियों पुराने रिश्तेदारी, साझा भाषा और संस्कृति पर आधारित है।