{"_id":"5f99e2548ebc3e5be50e8e27","slug":"president-of-mexico-andr-s-manuel-l-pez-said-that-a-law-will-be-made-to-stop-outsourcing-of-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ने कहा, रोजगार की आउटसोर्सिंग रोकने के लिए बनेगा कानून","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ने कहा, रोजगार की आउटसोर्सिंग रोकने के लिए बनेगा कानून
Thu, 29 Oct 2020 02:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मेक्सिको सिटी
एजेंसी, मेक्सिको सिटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओबराडोर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओबराडोर ने कहा है कि वह निजी कंपनियों द्वारा रोजगार की ‘आउटसोर्सिंग’ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल से कर्मचारियों को वह लाभ नहीं मिल रहे हैं जिन पर कानूनी रूप से उनका अधिकार है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे बाद में इस प्रस्ताव को संसद में भेजेंगे।
विज्ञापन
व्यावसायिक समूहों ने इस कदम की आलोचना करते हुए दावा किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मेक्सिको की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब हालत में है और ‘आउटसोर्सिंग’ बंद कर देने से उसे और भी नुकसान पहुंचेगा। मेक्सिको की कंपनियां प्राय: अस्थायी एजेंसियों या बाहर की कंपनियों को अपना काम का ठेका देती हैं ताकि भर्ती इत्यादि के खर्चे बचाए जा सकें।
विज्ञापन
इस तरह के कर्मचारी कंपनी के परिसर में ही काम करते हैं लेकिन उन्हें वेतन किसी अन्य कंपनी से मिलता है। लोपेज ओबराडोर ने ‘आउटसोर्स’ करने वाली एक कंपनी की धोखाधड़ी का हवाला देते हुए पाबंदी लगाने की बात कही।
विज्ञापन