फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden US H1B Visa spouses children work authorisation White House

US H1B Visa: वीजा पर बाइडन का बड़ा फैसला, भारतीयों समेत लगभग एक लाख लोगों को लाभ, साथी-बच्चे भी कर पाएंगे काम

Tue, 06 Feb 2024 06:27 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Feb 2024 06:27 AM IST
सार

राष्ट्रपति बाइडन के प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। अब अमेरिका में एच1बी वीजा धारकों के साथी व बच्चे भी काम कर पाएंगे। इस फैसले से एक लाख विवाहित लोगों व बच्चों को फायदा मिलेगा। भारतीय लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
President Joe Biden US H1B Visa spouses children work authorisation White House
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में एच1बी वीजा धारकों बड़ी राहत देते हुए वीजा धारक के पति या पत्नी और बच्चों के लिए काम करने की स्वत: अनुमति व्यवस्था की गई है। इसके लिए व्हाइट हाउस के समर्थन के साथ दोनों दलों ने समझौता किया। इसमें करीब 1 लाख एच4 वीजा धारकों को काम करने की अनुमति मिलेगी। यह सभी एक विशेष श्रेणी एच1बी वीजा धारकों के वैवाहिक साथी और बच्चे हैं। वहीं रविवार को व्हाइट हाउस में दोनों दलों में लंबी बातचीत के बाद घोषित नेशनल सिक्युरिटी एग्रीमेंट के तहत भी एच1बी वीजा धारकों के ढाई लाख बच्चों को राहत दी गई है। इन प्रावधान का भारतीयों को काफी फायदा मिल सकता है, जो बड़ी संख्या में अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा आईटी विशेषज्ञ हैं, जो काफी समय से ग्रीन कार्ड मिलने का भी इंतजार कर रहे हैं। इसके बिना उनके वैवाहिक साथी व बच्चे अमेरिका में काम नहीं कर सकते।
विज्ञापन


भारतीयों को ऐसे होगा फायदा  
इस बीच भारतीय अमेरिकी आप्रवासियों को इमिग्रेशन रिफॉर्म बिल से भी फायदा मिलेगा। अगले 5 साल तक हर साल रोजगार ग्रीन कार्ड 18 हजार ज्यादा जारी होंगे। एच1बी वीजा धारकों के वैवाहिक साथी और बच्चों को एच4 वीजा दिए जाते हैं। कानूनी तौर पर अमेरिका आकर काम करने वाले माता-पिता के बच्चों को 21 वर्ष से अधिक उम्र का होने पर 'ऐज्ड आउट' माना जाता है। नए प्रावधानों में यह बच्चे अगर 21 साल के होने से पहले 8 साल से अमेरिका में हैं, यानी एच4 वीजा धारक बने हुए हैं, तो उन्हें अस्थायी तौर पर अमेरिका  में रहने व काम करने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन


शरणार्थियों को काम के लिए 180 दिन इंतजार नहीं
बाइडन ने बताया कि नई व्यवस्था में अमेरिका पहुंचे शरणार्थियों को स्क्रीनिंग के बाद काम की अनुमति देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उनके लिए कानूनन 180 दिन का वेटिंग पीरियड निर्धारित है। नई व्यवस्था में वे काफी पहले से काम करने योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा सुरक्षित बनेगा अमेरिका : बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी किया कि दशकों से आप्रवासियों के लिए व्यवस्था बिगड़ी हुई थी। इसे सुधारने का समय आ गया है। अब अमेरिका को ज्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा, सीमा भी सुरक्षित बनेगी और लोगों से उचित व मानवीय व्यवहार होगा।


30 साल में पहली बार बढ़ाई सीमा
व्हाइट हाउस के अनुसार 30 साल में पहली बार आप्रवासी वीजा की सीमा बढ़ाई गई है। हर साल 50 हजार वीजा दिए जाएंगे, इससे अगले पांच साल में 2.50 लाख वीजा जारी होंगे। इनमें 1.60 लाख वीजा परिवार आधारित और 90 हजार रोजगार आधारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed