फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden signs a 76.8 billion dollar on defense spending bill for 2022

अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन ने चीन पर नजर रखते हुए बड़े रक्षा बिल पर किए हस्ताक्षर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 7.1 अरब डॉलर

Wed, 29 Dec 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 03:11 AM IST
सार

चीन और रूस से रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अमेरिकी विधेयक में हाइपरसोनिक हथियार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5-जी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
President Joe Biden signs a 76.8 billion dollar on defense spending bill for 2022
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2022 के लिए 76.8 अरब डॉलर के रक्षा खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संचालन के लिए 7.1 अरब डॉलर का खर्च भी शामिल है। साथ ही चीन के संबंध में भव्य रणनीति विकसित करने का भी आह्वान किया गया है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं में चीन और रूस के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा भी शामिल है।

विज्ञापन


चीन और रूस से रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अमेरिकी विधेयक में हाइपरसोनिक हथियार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5-जी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियों को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा बिल पर हस्ताक्षर करने के बाद यह अब अमेरिका में कानून की शक्ल ले लेगा।
विज्ञापन


उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय रक्षा पधिकरण अधिनियम (एनडीएए) पर दस्तखत किए। यह बजट पिछले साल के बजट की तुलना में करीब 5 फीसदी अधिक खर्च की अनुमति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विधेयक सैन्य न्याय प्रणाली में सुधार से लेकर सैनिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण संबंधी आवश्यकताओं तक के मुद्दों पर डेमोक्रेट-रिपब्लिकन के बीच गहन बातचीत का नतीजा है। यह अधिनियम सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है और न्याय तक उनकी पहुंच बढ़ाता है।

द्विदलीय समर्थन से पारित हुआ
नया विधेयक इस महीने की शुरुआत में द्विदलीय समर्थन से पारित हुआ। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने विधेयक के जरिये सैन्य न्याय प्रणाली में सुधार की सराहना की, जो यौन हमलों समेत अन्य अपराधों में सैन्य कमांडरों के हाथों से प्रभावी ढंग से अभियोजन अधिकार क्षेत्र ले लेगा। बिल में सैन्य प्रौद्योगिकियों पर अमेरिका व चीन के शोध-विकास की तुलना करने के लिए विश्लेषण की जरूरत पर भी जोर दिया गया है।


दक्षिणी अफ्रीकी देशों से हटाया यात्रा प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आठ दक्षिणी अफ्रीकी से देशों - बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, मोज़ाम्बिक, ज़िम्बाब्वे, नामीबिया, इस्वातिनी, लेसोथो और मलावी पर यात्रा प्रतिबंध हटा दिया है। ओमिक्रॉन को देखते हुए लिया था फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed