फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden has called Donald Trump the front runner of the other side after his victory in Iowa

US Presidential Poll: 'यह चुनाव आप और मैं बनाम कट्टर MAGA रिपब्लिकन...', ट्रंप की जीत पर बोले राष्ट्रपति बाइडन

Tue, 16 Jan 2024 12:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:07 PM IST
सार

आयोवा में 1600 से ज्यादा जगहों पर मतदान हुआ, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित किया गया। ट्रंप की जीत ने 2024 के रिपब्लिकन नामांकन के लिए सबसे आगे के खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर दिया है।
 

विज्ञापन
President Joe Biden has called Donald Trump the front runner of the other side after his victory in Iowa
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की पहली रेस जीत गए हैं। इस जीत ने उन अनुमानों को और मजबूत कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि मौजूदा राष्ट्रपति को एक बार फिर ट्रंप की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति को दूसरे पक्ष का फ्रंट रनर बताया। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाला चुनाव 'आप और मैं' बनाम 'कट्टर एमएजीए रिपब्लिकन' होगा।

विज्ञापन


बता दें, ‘अमेरिका को फिर से महान बनाओ' यानी एमएजीए अभियान एक राजनीतिक नारा है, जिसे ट्रंप ने 2016 में अपने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लोकप्रिय बनाया। अब आयोवा में मिली जीत के बाद ट्रंप ने 2024 के रिपब्लिकन नामांकन के लिए सबसे आगे के खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि ऐसा लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अभी-अभी आयोवा जीता है। साफ है कि वह सामने वाले पक्ष में सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। लेकिन एक बात है कि यह चुनाव हमेशा से 'आप और मैं' बनाम कट्टर एमएजीए रिपब्लिकन' होने वाला है। यह कल भी सच था और आने वाले समय में भी सच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल 15 जनवरी को आयोवा प्रांत में रिपब्लिकन पार्टी की पहली कॉकस का आयोजन किया गया। इस कॉकस के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है। इसी जीत के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन की यह टिप्पणी सामने आई है। 

1600 से ज्यादा जगहों पर मतदान हुआ
आयोवा में 1600 से ज्यादा जगहों पर मतदान हुआ, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित किया गया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि डोनाल्ड ट्रंप का करीबी प्रतिद्वंदी कौन है। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली या फ्लोरिडा के गवर्नर रोन देसांतिस के दूसरे स्थान पर होने का अनुमान जताया जा रहा है। आयोवा के बाद न्यू हैंपशायर, नेवादा और दक्षिण कैरोलिना में भी कॉकस का आयोजन किया जाएगा। हालांकि पहली कॉकस होने की वजह से आयोवा पर सभी की निगाहें थी, क्योंकि यहां से मिली जीत आगे की चुनौतियों के लिए उत्साह बढ़ाएगी। साथ ही इस जीत से यह भी साफ हो गया है कि रिपब्लिकन पार्टी के मतदाता अभी भी मजबूती से ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।

क्या है आयोवा कॉकस
अमेरिका में दो मुख्य पार्टियां डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन हैं। दोनों पार्टियां राष्ट्रपति चुनाव से पहले देश के हर राज्य में पार्टी के उम्मीदवार के चयन के लिए पार्टी के भीतर मतदान कराती हैं। जिसे कॉकस कहा जाता है। सभी राज्यों के मतदान के बाद दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मतदान में विजयी उम्मीदवार को पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता है।


रिपब्लिकन पार्टी के लिए पहली कॉकस आयोवा प्रांत में आयोजित कराई गई। इस कॉकस में लाइब्रेरी, स्कूल या खेल के मैदानों जैसी 1600 से ज्यादा जगहों पर रिपब्लकिन पार्टी के पंजीकृत समर्थक इकट्ठा हुए और उन्होंने एक गुप्त मतदान के लिए पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में से किसी एक का चयन किया। इसे ही आयोवा कॉरल कहा जा रहा है और इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य उम्मीदवारों निक्की हेली, रोन देसांतिस और विवेक रामास्वामी की पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। अब अलग-अलग तारीखों पर अन्य राज्यों में भी ऐसे ही कॉकस का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद जुलाई में आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed