{"_id":"5f900a168ebc3e9be74e4245","slug":"president-emmanuel-macron-blames-domestic-islamic-terrorist-organization-for-teacher-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में शिक्षक का सिर कलम: राष्ट्रपति मैक्रों ने घरेलू आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार ठहराया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में शिक्षक का सिर कलम: राष्ट्रपति मैक्रों ने घरेलू आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार ठहराया
Wed, 21 Oct 2020 03:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, पेरिस
पीटीआई, पेरिस
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक शिक्षक का सिर कलम किए जाने की घटना के लिए मंगलवार को एक घरेलू आतंकवादी इस्लामवादी संगठन को 'प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार ठहराया।'
विज्ञापन
मैक्रों ने कहा कि संगठन को बुधवार को भंग करने का आदेश दिया जाएगा, जब शिक्षक की निंदा करने वाली मस्जिद को भी बंद किया जाएगा। कट्टरपंथी इस्लामवादियों से निपटने के लिए कार्यरत क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मैक्रों ने कहा कि अन्य संगठनों और लोगों पर भी नजर है और उन्हें भी बंद या नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फ्रांस में गत शुक्रवार को शिक्षक सैम्यूल पैटी का सिर कलम कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली से मार दी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस महीने के शुरू में पैटी ने छात्रों को मोहम्मद पैगंबर के कार्टून दिखाए थे जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हत्या के मामले में 16 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। इसमें हमलावर के परिवार के लोग और पांच छात्र भी शामिल हैं।