फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Droupadi Murmu meets King Charles III at Buckingham Palace

London : राष्ट्रपति मुर्मू ने किंग चार्ल्स तृतीय को दी सांत्वना, पढ़ें आज कब-कहां होगा महारानी का अंतिम संस्कार

Mon, 19 Sep 2022 07:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Sep 2022 07:35 AM IST
सार

ब्रिटेन के समयानुसार अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार अपरान्ह 3.30 बजे) से शुरू होगा। महारानी को लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया जाएगा। यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu meets King Charles III at Buckingham Palace
बकिंघम पैलेस में एक समारोह में राष्ट्रपति मूर्मू ने किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के आज होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार से पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। राष्ट्रपति ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहीं अंतिम दर्शन के लिए महारानी का ताबूत रखा गया है। 

विज्ञापन

महारानी के अंतिम संस्कार पर ब्रिटेन में सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश है। भीषण सर्दी के बावजूद उनके अंतिम दर्शन के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्म, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने व संवेदना प्रकट करने के लिए भारत सरकार की ओर से लंदन पहुंची हैं। उनके साथ विदेश सचिव विनय क्वात्रा व अन्य अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


भारतीय समयानुसार अपरान्ह 3.30 बजे अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू होगा 
ब्रिटेन के समयानुसार अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार अपरान्ह 3.30 बजे) से शुरू होगा। महारानी को लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया जाएगा। यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। महारानी को विंडसर कैसल स्थित किंग जॉर्ज चतुर्थ स्मृति चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के निकट दफनाया जाएगा।ब्रिटेन में 1965 में पीएम विंस्टन चर्चिल के राजकीय अंतिम संस्कार के करीब 57 साल बाद यह आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख लोगों के लिए 250 ट्रेनें चलेंगी
सोमवार को महारानी के राजकीय अंतिम संस्कार के साथ ही ब्रिटेन में जारी 10 दिन का राष्ट्रीय शोक समाप्त होगा। सोमवार को लंदन आने वाले 10 लाख लोगाें के लिए 250 अतिरिक्त रेल चलाई जा रही है।


ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार में कौन-कौन हिस्सा लेगा?
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गणमान्य अतिथि ब्रिटेन में इतिहास बनने जा रहे युग के अंतिम क्षणों का हिस्सा बनने यहां आए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिन की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंची हैं। वे सोमवार को वेस्टमिंस्टर एबे में भारत सरकार की ओर से औपचारिक सांत्वना व्यक्त करेंगी। कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ महारानी के अंतिम संस्कार का हिस्सा बनेंगे। इन सबके अलावा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेयन, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन भी अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे। हालांकि, महारानी के अंतिम संस्कार में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नहीं बुलाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed