फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Internet Collapse, Massive Blackout Across Pakistan After National Grid Breakdown, Government Urges Calm

पाकिस्तान में बिजली हुई गुल, इस्लामाबाद और कराची सहित कई शहर अंधेरे में डूबे

Mon, 11 Jan 2021 08:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 08:32 AM IST
सार

  • 21 करोड़ लोग दो घंटे अंधेरे में रहे
  • लोगों को लगा- भारत हवाई हमला करने वाला है, इसलिए बिजली कटी
  • इमरान के मंत्री बोले- भारत ने बिजली काटी ताकि किसान आंदोलन से ध्यान भटका सकें

विज्ञापन
Internet Collapse, Massive Blackout Across Pakistan After National Grid Breakdown, Government Urges Calm
पाकिस्तान में बिजली गुल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अपने लोगों को बिजली देने में भी नाकाम साबित हो रहा है। इसका सबूत तब मिला, जब शनिवार रात 11:41 बजे से लगभग दो घंटे तक देश की 21 करोड़ आबादी को अंधेरे में वक्त गुजारना पड़ा। इसके चलते इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर और रावलपिंडी समेत सभी अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। पूरे देश में अचानक हुए इस ब्लैकआउट ने सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहों का दौर चालू कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से रविवार को यह जानकारी मिली।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट अधिकारियों के हवाले से रविवार को बताया कि कई शहर रविवार सुबह तक पूरी तरह से अंधेरे में डूब रहे। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर हमजा शफकत ने कहा कि नेशनल ट्रांसमिशन एंड डिस्पैच कंपनी सिस्टम की ट्रिपिंग के कारण ब्लैकआउट हुआ। वहीं, ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने लोगों से धैर्य बनाए रखने के की अपील की है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि पावर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने से देशभर में ब्लैकआउट हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने एक तस्वीर ट्वीट कर यह बताया कि ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खुद बिजली बहाली के काम की देखरेख कर रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में बिजली बहाल कर दी गई। पीएम के सहायक शाहबाज गिल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री उमर अयूब और उनकी पूरी टीम इस ब्रेकडाउन पर काम कर रही है। साथ उन्होंने कहा कि नागरिकों को जल्द ही स्थिति से अपडेट किया जाएगा।


इस दौरान सूचना मंत्री शिबली फराज ने इसे एनटीडीसी के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए लिखा कि बिजली की बहाली की जा रही है। इससे पहले जनवरी, 2015 में भी एक बार पूरा पाकिस्तान तकनीकी खामी के चलते कई घंटों तक बिना बिजली के रहा था।


कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान, कसूर और अन्य शहरों के निवासियों ने ब्लैकआउट के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा। भारत में भी हेशटैग ब्लैकआउट (#blackout) पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

वेनेजुएला में 2019 में सबसे लंबा एक हफ्ते का ब्लैकआउट हुआ था
यह पहली बार नहीं है, जब किसी देश में बिजली गुल हुई। युद्ध के दौरान दुश्मन को चकमा देने के लिए अक्सर पूरे देश की बिजली बंद की जाती है। ताकि दुश्मन उन लक्ष्यों तक न पहुंच सके, जहां उसे हमला करना है। भारत, कनाडा और अमेरिका समेत कई देशों के शहरों में यह हो चुका है। 2019 में वेनेजुएला में सबसे लंबा एक हफ्ते का ब्लैकआउट हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed