फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Population of people of Indian origin increased by 38 percent between 2010 and 2017 in the US

अमेरिका में 2010 से 2017 के बीच 38 प्रतिशत बढ़ी भारतीय मूल के लोगों की आबादी

Tue, 18 Jun 2019 02:15 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 18 Jun 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Population of people of Indian origin increased by 38 percent between 2010 and 2017 in the US
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी साल 2010 से 2017 के बीच सात वर्षों में 38 प्रतिशत तक बढ़ गई है। दक्षिण एशियाई पैरोकार समूह साउथ एशियन अमेरिकन्स लीडिंग टूगेदर (साल्ट) ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में कहा कि कम से कम 630,000 भारतीय हैं जिनका दस्तावेजों में रिकॉर्ड नहीं है। यह 2010 के बाद 72 प्रतिशत वृद्धि है।

विज्ञापन


उसने कहा कि अवैध भारतीय-अमेरिकी लोगों की वृद्धि वीजा अवधि के बाद भी यहां रह रहे भारतीय प्रवासियों की वजह से हो सकती है। उसने कहा कि साल 2016 में करीब 250,000 भारतीय अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रुके हुए थे।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर दक्षिण एशियाई मूल के अमेरिकी निवासियों की आबादी 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। सही मायनों में यह 2010 में 35 लाख से बढ़कर 2017 में 54 लाख हो गई। साल 2010 के बाद से नेपाली समुदाय में 206.6 प्रतिशत, भारतीय समुदाय में 38 प्रतिशत, भूटानी नागरिकों में 38 प्रतिशत, पाकिस्तानियों में 33 प्रतिशत, बांग्लादेशी नागरिकों में 26 प्रतिशत और श्रीलंकाई आबादी में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई अमेरिकी नागरिकों की आय में असमानता सबसे अधिक है। अमेरिका में रह रहे तकरीबन 50 लाख दक्षिण एशियाई नागरिकों में करीब एक फीसदी गरीबी में जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed