{"_id":"60422bbb887c8d2b737901c0","slug":"pope-francis-visits-iraq-for-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक पहुंचे पोप फ्रांसिस: ऐतिहासिक और पहली यात्रा में लाए हैं शांति का संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक पहुंचे पोप फ्रांसिस: ऐतिहासिक और पहली यात्रा में लाए हैं शांति का संदेश
Fri, 05 Mar 2021 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बगदाद
पीटीआई, बगदाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter.com/Pontifex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में दशकों तक चले युद्ध के दौरान ईसाई समुदाय के लोगों की घटती संख्या के बीच पोप फ्रांसिस इराक शुक्रवार को यहां पहुंचे। पोप की इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए महीनों से तैयारियां चल रही थीं और यह पोप की पहली इराक यात्रा है।
विज्ञापन
पोप शांति और सह-अस्तित्व का संदेश लेकर इराक आए हैं ताकि देश में रचे-बसे ईसाई अल्पसंख्यक को राहत मिल सके। 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर हुए हमले के बाद हुए विभिन्न संघर्षों के दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक देश छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
उनकी यात्रा बगदाद में शुरू होगी, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य विभिन्न धार्मिक शहरों में कई धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
उनका विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में करीब दो बजे यहां उतारा। विमान पर वैटिकन और इराक के झंडे लगे हुए थे। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गयी थीं और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डा के पास एकत्र थे।