{"_id":"5fe57ce18ebc3ec14c61e2d4","slug":"pope-francis-instagram-account-liked-a-photo-linked-to-a-model-here-you-know-what-model-replied","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल की फोटो लाइक कर फिर विवादों में आया पोप फ्रांसिस का इंस्टाग्राम अकाउंट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मॉडल की फोटो लाइक कर फिर विवादों में आया पोप फ्रांसिस का इंस्टाग्राम अकाउंट
Fri, 25 Dec 2020 02:56 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
pop francis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाइयों के धर्मगुरू माने जाने वाले पोप फ्रांसिस का इंस्टाग्राम अकाउंट एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक मॉडल की तस्वीर को पोप फ्रांसिस के अकाउंट से लाइक करना वजह बना है। इससे पोप फ्रांसिस पर फिर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्स रेटेड मॉडल की तस्वीर लाइक करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर मारगॉट फॉक्स नाम की मॉडल ने दावा किया है कि पोप फ्रांसिस ने उनकी तस्वीर को लाइक किया है। अपनी बात को साबित करने के लिए मॉडल ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। बता दें कि इससे पहले भी पोप फ्रांसिस के आधिकारिक अकाउंट से एक बिकनी मॉडल की तस्वीर लाइक की गई थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
काले रंग का स्विमसूट पहने मॉडल मारगॉट ने ट्वीट कर लिखा, 'पोप ने मेरी तस्वीर लाइक की है, जिसका मतलब है कि मैं स्वर्ग जा रही हूं।' मॉडल ने पोप के वेरिफाइड अकाउंट की तस्वीर भी जारी की है। मॉडल के दावे के बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। काफी लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
uhhh the pope liked my picture? pic.twitter.com/b4hOj2vYHO
— Margot 🦊 (@margot_foxx) November 19, 2020
एक महीने के अंदर ही यह दूसरी घटना है जब पोप फ्रांसिस के अकाउंट से इस तरह की फोटो लाइक की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेटिकन की घटना को लेकर इंस्टाग्राम से स्पष्टीकरण की मांग की है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस तस्वीर को कब लाइक किया गया था।