फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope appeals to Iraqi Christians to forgive Islamic State extremists atrocities

क्वाराकोश गिरजाघर पहुंचे पोप फ्रांसिस, ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों के अत्याचार माफ करने की अपील की

Sun, 07 Mar 2021 11:26 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, क्वाराकोश
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, क्वाराकोश Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 07 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pope appeals to Iraqi Christians to forgive Islamic State extremists atrocities
इराक में पोप फ्रांसिस - फोटो : PTI

पोप फ्रांसिस ने रविवार को इराक के ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उन पर किए गए अत्याचार को माफ कर देने की अपील की।

विज्ञापन

 
पोप ने यह बात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हमले में तबाह कर दिए गए समुदाय के ऐतिहासिक स्थल में गिरजाघरों के भग्नावशेषों के दौरे पर कही।
 
पोप के पहुंचते ही इराक के क्वाराकोश शहर के गिरजाघरों के घंटे बज उठे। फ्रांसिस ने श्रद्धालुओं से खचाखच भरे गिरजाघर में कहा कि ईसाइयों के लिए माफी एक महत्वपूर्ण शब्द है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, ‘उबरने की राह अब भी थोड़ी लंबी है, लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि कृपया निराश नहीं हों। माफ कर देने की जरूरत है, लेकिन हिम्मत मत हारिए।’
 
बता दें, इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद क्वाराकोश गिरजाघर का व्यापक रूप से जीर्णोद्धार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed