फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Politics Nepal Prime Minister Oli says definitely visit India at right time invite to PM Modi for november

World Politics: नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा- उचित समय पर भारत यात्रा जरूर करूंगा; पीएम मोदी पर भी बोले

Sat, 19 Jul 2025 09:09 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 19 Jul 2025 09:09 AM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्ते और अपने संभावित दौरे को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सही समय पर वे भारत यात्रा जरूर करेंगे। ओली ने कहा, पीएम मोदी संभवत: नवंबर में नेपाल आएंगे। उन्होंने भारतीय समकक्ष को निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन
Politics Nepal Prime Minister Oli says definitely visit India at right time invite to PM Modi for november
केपी शर्मा ओली, नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : X / @PM_nepal_

विस्तार

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा है कि वह उचित समय पर भारत की यात्रा करेंगे और उनकी यात्रा को लेकर दोनों पक्ष जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी भारत यात्रा के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ओली की यह टिप्पणी स्थानीय मीडिया द्वारा लगाई जा रही उन अटकलों के बीच आई है कि ओली को नई दिल्ली से आधिकारिक यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

विज्ञापन


नेपाल में ओली ने चौथी बार प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला
ओली ने बृहस्पतिवार देर रात नेपाली यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, मैं संभवतः भारत की यात्रा पर जाऊंगा। मेरी भारत यात्रा दोनों पक्षों की ओर से आवश्यक जमीनी कार्य पूरा करने के बाद होगी। ओली ने गत वर्ष जुलाई में चौथी बार प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत जाने की परंपरा को तोड़ते हुए चीन जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


भारत पर अटकलें खारिज कीं
ओली ने उन सभी अटकलों को खारिज किया कि भारत उन्हें पसंद नहीं करता है। उन्होंने कहा, जब मैं पीएम बना, तो भारत ने कुछ भी गलत नहीं किया। एक अलग संदर्भ में ओली ने कहा, भारत और चीन, दोनों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। दोनों ही उभरती हुई आर्थिक शक्तियां हैं और हमारे लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nepal PM on Lord Ram: 'भगवान श्रीराम नेपाल में जन्मे, प्रचार में डर-झिझक महसूस न करें'; ओली ने फिर दोहराई बात

भगवान राम पर दिए बयान की चर्चा
बता दें कि हाल ही में ओली ने भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया कि महर्षि वाल्मीकि रचित मूल रामायण के मुताबिक राम का जन्मस्थान नेपाली सीमा क्षेत्र में है। लोगों को इस बात को प्रचारित करने में डर या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए। बता दें कि पांच साल पहले भी ओली ने ऐसे ही बयान दिए थे, जिसके कारण उनकी अपनी ही पार्टी के लोग नाराज हो गए थे। उन्होंने दावा किया है कि भगवान शिव और महर्षि विश्वामित्र भी नेपाल से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed