फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Policemen killed and injured in shootout in Russia North Caucasus

Russia: रूस के उत्तरी काकेशस में गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, आठ घायल

Thu, 06 Apr 2023 02:50 PM IST
देव कश्यप एएनआई, उत्तरी काकेशस (रूस)।
एएनआई, उत्तरी काकेशस (रूस)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

रूसी समाचार एजेंसियों ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि जयाजिकोव-यूर्ट (Zyazikov-Yurt) गांव में एक निजी घर में छिपे एक गिरोह के साथ गोलीबारी के दौरान तीन पुलिसकर्मी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Policemen killed and injured in shootout in Russia North Caucasus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

रूस के उत्तरी काकेशस में गोलीबारी का खबर सामने आई है। रूसी समाचार एजेंसियों ने गुरुवार को बताया कि रूस के उत्तरी काकेशस गणराज्य इंगुशेतिया (Ingushetia) में गोलीबारी की घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। बता दें कि काकेशस या काकेशिया, काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच का एक क्षेत्र है। जिसमें मुख्य रूप से अर्मेनिया, अजरबैजान, जॉर्जिया और दक्षिणी रूस के कुछ हिस्से शामिल हैं।

विज्ञापन


इंगुशेतिया चेचन्या की सीमा से सटे रूस के उत्तरी काकेशस में एक बहुसंख्यक-मुस्लिम गणराज्य है। यहां 2000 के दशक की शुरुआत में अधिकारियों के साथ इस तरह की झड़पें अपेक्षाकृत आम हुआ करती थीं, लेकिन हाल के वर्षों में यह कम हो गई हैं।
विज्ञापन


रूसी समाचार एजेंसियों ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि जयाजिकोव-यूर्ट (Zyazikov-Yurt) गांव में एक निजी घर में छिपे एक गिरोह के साथ गोलीबारी के दौरान तीन पुलिसकर्मी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी मीडिया के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने समूह को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गोलियां चला दीं। पिछले हफ्ते अधिकारियों ने बताया था कि इंगुशेतिया और पड़ोसी उत्तर ओसेशिया की सीमा पर एक पुलिस पोस्ट पर गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। चेचन्या में दो अलगाववादी युद्धों सहित सोवियत संघ के टूटने के बाद उत्तरी काकेशस उग्रवाद का केंद्र बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed