{"_id":"5c6309a2bdec223c46438ca8","slug":"polar-bear-sean-on-roads-in-residential-areas-of-russia-emergency-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के रिहायशी इलाकों में सड़कों पर दिखे पोलर बीयर, आपातकाल घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के रिहायशी इलाकों में सड़कों पर दिखे पोलर बीयर, आपातकाल घोषित
Wed, 13 Feb 2019 12:18 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
रूस के व्यस्त रिहायशी इलाके की सड़कों पर पोलर बीयर दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। नोवा जिमिया द्वीप समूह में पोलर बीयर ने लोगों पर हमला भी किया, जिसके बाद यहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। रूस में पोलर बीयर के शिकार पर प्रतिबंध है, इसलिए उन्हें मारा नहीं जा सकता। रेस्क्यू टीम पोलर बियर को उनके इलाकों तक पहुंचाने का इंतजाम कर रही है।
विज्ञापन
किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लोगों के घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण पोलर बीयर के लिए अब आहार की कमी हो गई है। खाने की कमी के कारण वे भटकते हुए रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। 2016 में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी।
विज्ञापन