फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Poland President andrzej duda was also elected for a second term

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुने गए

Tue, 14 Jul 2020 06:21 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, वर्सो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, वर्सो Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Poland President andrzej duda was also elected for a second term
पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा - फोटो : Social media
पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में जीत हासिल कर ली है। दक्षिणपंथी लॉ एंड जस्टिस पार्टी के डूडा ने पिछले हफ्ते हुए चुनाव में करीबी मुकाबले में विपक्षी सिविक प्लेटफॉर्म पार्टी के रफाल ट्राजाकोवस्की को हराया। डूडा को 50.21 फीसदी और ट्राजाकोवस्की को 48.79 फीसदी मत हासिल हुए। 
विज्ञापन


नतीजे घोषित होने के बाद डूडा ने कहा कि वह विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को गठबंधन बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। वहीं चुनाव आयोग के प्रमुख सिल्वेस्टर मार्सिनियाक ने कहा, अंतिम आधिकारिक परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। प्रारंभिक गिनती में ट्राजाकोवस्की की तुलना में डूडा को लगभग पांच लाख वोट अधिक मिले हैं।
विज्ञापन


मलयेशिया: संसद अध्यक्ष बदलने को हुए मतदान में पीएम जीते

मलयेशिया के प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन ने संसद के अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए हुए मतदान में बहुत कम अंतर से जीत हासिल की है। इससे प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास मत लाने के प्रयास को झटका लग सकता है। संसद के अध्यक्ष को हटाकर उनके पद पर अपने उम्मीदवार को नियुक्त करने के लिए मुहीद्दीन द्वारा लाए गए अप्रत्याशित प्रस्ताव पर सांसदों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के बाद हुए मतदान में सरकार ने 109 के मुकाबले 111 मत हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed