फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Poland may give MiG-29 to Ukraine against Russia and demand F-29 from America

अमेरिका का प्लान: पुतिन से सीधी टक्कर नहीं लेंगे बाइडन, लेकिन इस देश के जरिए यूक्रेन को फाइटर जेट दिला रूस को देंगे जवाब

Sun, 06 Mar 2022 11:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Mar 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
अगर पोलैंड अपने इस्तेमाल किए हुए मिग-29 और सुखोई-25 जैसे  फाइटर प्लेन को यूक्रेन को मुहैया कराता है तो अमेरिका इसके बदले उसे एफ-16 लड़ाकू विमान दे सकता है।
loader
Poland may give MiG-29 to Ukraine against Russia and demand F-29 from America
मिग-29 विमान - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

रूस ने यूक्रेन में तबाही मचा रखी है। अपनी आधुनिक मिसाइलों, तोपों और हथियारों से उसने यूक्रेन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, यूक्रेन भी पश्चिमी हथियारों के दम पर रूस से टक्कर ले रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन लगातार यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहे हैं, लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का प्लान बी सामने आया है। वे रूस से सीधी लड़ाई लड़न के बजाए, यूक्रेन की दूसरी तरह से मदद करने की तैयारी कर रहे हैं।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस से भिड़ने के लिए वह पोलैंड को तैयार कर रहे हैं। हालांकि, पोलैंड ने भी अमेरिका के सामने एक शर्त रख दी है। इसमें यूक्रेन की मदद के बदले अमेरिका से आधुनिक फाइटर जेट की मांग की गई है। हालांकि, यह समझौता अभी प्राथमिक स्तर पर है। 


क्या है पोलैंड-अमेरिका की डील?
चार अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि, अगर पोलैंड अपने इस्तेमाल किए हुए मिग-29 और सुखोई-25 जैसे फाइटर प्लेन को यूक्रेन को मुहैया कराता है तो अमेरिका इसके बदले उसे एफ-16 लड़ाकू विमान दे सकता है। यह डील तब सामने आई है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वाेलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई है। 

नाटो-पुतिन के बीच बढ़ सकता है तनाव 
बाइडन प्रशासन और पोलैंड के बीच हो रही इस डील के सामने आने के बाद नाटो और पुतिन के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। दरअसल, पोलैंड ने पिछले सप्ताह कहा था कि, अगर वह अपने विमान यूक्रेन में भेजता है तो उसकी कमी को पूरा करने के लिए अमेरिका अपने विमान मुहैया कराएगा। पोलैंड के इस फैसले का विरोध न करते हुए व्हाइट हाउस का कहना है कि व नाटो सहयोगी देशों से बातचीत में है कि, वे पोलैंड की क्षमता को किस तरह बढ़ा सकते हैं। ऐसे में नाटो और पुतिन के बीच सीधा टकराव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed