{"_id":"65e2086d05a131c08d0b87ce","slug":"pml-n-sardar-ayaz-sadiq-elected-speaker-ppp-s-ghulam-mustafa-shah-dy-speaker-of-pakistan-s-national-assembly-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: सरदार अयाज सादिक-गुलाम मुस्तफा शाह बनें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष; जानें सब कुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: सरदार अयाज सादिक-गुलाम मुस्तफा शाह बनें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष; जानें सब कुछ
Fri, 01 Mar 2024 10:27 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:27 PM IST
सार
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पद पर सरदार अयाज सादिक और उपाध्यक्ष पर गुलाम मुस्तफा शाह को चुना गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान नेशनल असेंबली (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता सरदार अयाज सादिक को नेशनल असेंबली का अध्यक्ष और पीपीपी के नेता गुलाम मुस्तफा शाह को उपाध्यक्ष चुनाव गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार सादिक ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमीर डोगर को हराया था, जिन्हें सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के सदस्यों के हंगामे के बीच केवल 91 वोट मिले। अमीर डोगर को इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का समर्थन था।
सादिक को मिले 291 में से 199 वोट
सत्र की अध्यक्षता करने वाले निवर्तमान अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने कहा कि कुल 291 वोटों में से सरदार अयाज सादिक को 199 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमीर डोगर को 91 वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध घोषित किया गया। तीसरी बार इस पद के लिए चुने गए सादिक को कुल 291 वोटों में से 199 वोट मिले।
अध्यक्ष पद पर सादिक ने ली शपथ
नेशनल असेंबली में स्थिति के देखते हुए यह निश्चित था कि पीएमएल-एन उम्मीदवार ही जीत दर्ज करेगा, क्योंकि पीपीपी और पीएमएल-एन और अन्य चार छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। जीत के बाद अध्यक्ष पद की सादिक को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
गुलाम मुस्तफा शाह बनें उपाध्यक्ष
जिसके बाद अध्यक्ष सादिक ने डिप्टी स्पीकर के चुनाव की घोषणा की, जिसके बाद पीपीपी के शाह का मुकाबल एसआईसी के जुनैद अकबर से था। पीपीपी ने उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा किया। गुलाम मुस्तफा शाह को अपने प्रतिद्वंद्वी अकबर के मुकाबले 197 वोट मिले, जिन्हें 92 वोट मिले। सत्र की अध्यक्षता करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष सादिक ने कहा कि कुल 290 वोट पड़े, जिनमें से आठ वोट अवैध पाए गए। नतीजों की घोषणा के बाद सादिक ने डिप्टी स्पीकर शाह को शपथ दिलाई।
दोनों को जीत के लिए बधाई- शाहबाज शरीफ
पीएमएल-एन के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शाहबाज शरीफ ने सादिक को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। सरदार अयाज सादिक एक अनुभवी और प्रतिभाशाली राजनीतिज्ञ हैं।